सीजी भास्कर, 29 सितम्बर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में उधारी और ब्याज की रकम को लेकर विवाद के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में अनिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। (Bilaspur Loan Dispute Attack)

युवक अनिल साहू पर धारदार हथियार से हमला : Bilaspur Loan Dispute Attack
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, करीब दो साल पहले सरिता साहू ने तहरून निशा से घरेलू काम के लिए 6 हजार रुपए उधार लिए थे। सरिता का कहना है कि उन्होंने मूल रकम चुका दी थी। इसके बावजूद 27 सितंबर की रात तहरून निशा और उसके पति राजू पठान ने 18 हजार रुपए ब्याज बकाया होने की बात कहकर विवाद किया।
बताया गया कि मोहलत मांगने के बाद दोनों वहां से चले गए। आरोप है कि रात करीब 11 बजे दोनों दोबारा घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजू पठान ने अनिल साहू के गले और दोनों कलाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : Rohit Tomar Arrest Raipur: सूदखोरी नेटवर्क पर बड़ा वार, कमिश्नरी आदेश से आरोपी सलाखों के पीछे
घायल युवक अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
बीच-बचाव करने पहुंची सरिता से भी धक्का-मुक्की करने का आरोप है। आसपास के लोगों के पहुंचने पर दोनों आरोपी मौके से चले गए। घायल अनिल साहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरिता ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक मामले (Bilaspur Loan Dispute Attack) की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : SBI Also Made Loans Cheaper : SBI ने भी सस्ता कर दिया कर्ज…ब्याज दर में इतनी कटौती…जमा दरों में भी कर दिया बदलाव…
ख़बरें और भी हैं : Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला


