CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai : 80% तक ब्याज वसूल कर लोगों को देती थी धमकी, दस्तावेज भी रख लेती थी कब्जे में

‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai : 80% तक ब्याज वसूल कर लोगों को देती थी धमकी, दस्तावेज भी रख लेती थी कब्जे में

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध सूदखोरी के मामले में महिला आरोपी रिमांड पर भेजी गई

सीजी भास्कर, 09 मई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। लोगों को ऊंचे ब्याज पर रकम उधार देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दस्तावेज कब्जे में रखने वाली महिला आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai)

आरोपी महिलाओं और जरूरतमंद लोगों से 20 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक ब्याज वसूल रही थी। रकम लौटाने के बाद भी उनके दस्तावेज वापस नहीं किए जा रहे थे।

सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि फरीद नगर निवासी रशीदा बानों ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुपेला निवासी मुस्कान उर्फ तब्बसुम शेख लोगों को ब्याज पर पैसे उधार देती थी और बदले में उनके दस्तावेज अपने पास रख लेती थी।

आरोप है कि मूल रकम वापस मिलने के बाद भी आरोपी दस्तावेज लौटाने से इंकार करती थी। दस्तावेज मांगने पर गाली-गलौच, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

शिकायत में यह भी बताया गया कि ललिता हियाल, स्वाधिका रावत समेत कई अन्य लोग भी आरोपी की प्रताड़ना का शिकार हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 308(2) एवं कर्जा अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उधारी लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और कागजात भी जब्त किए हैं।

‘जब मैं उठा, मेरे चारों….लाशें’ प्लेन क्रैश में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई खौफनाफ कहानी
दहलाने वाली घटना: लोहरदगा में स्कूली छात्रा की हत्या, नाबालिग प्रेमी ने वारदात का वीडियो बनाया और फिर फांसी लगा ली!
Raipur Cyber Fraud : रायपुर में ‘डिजिटल डकैती’, बैंक अधिकारी बनकर महिला का मोबाइल हैक किया, खाते से पार किए 5.78 लाख रुपये
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा सकेंगे निजी प्रकाशकों की किताबें, हाई कोर्ट ने यह आदेश किया खारिज
Disha Patani Case Firing : गोल्डी-रोहित और लॉरेंस गैंग की यूपी में ‘नो एंट्री’, दिशा पाटनी केस से लेकर पुराने ऑपरेशन तक जानें पूरा सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Leopard Skin Smuggling : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार
Leopard Skin Smuggling : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार

दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा से लगे…

Councillor Husband Ban : महिला पार्षदों के नाम पर नहीं चलेगा ‘पति राज’, रिश्तेदारों की दखल पर रोक
Councillor Husband Ban : महिला पार्षदों के नाम पर नहीं चलेगा ‘पति राज’, रिश्तेदारों की दखल पर रोक

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अब महिला जनप्रतिनिधियों…

Har Ghar Tiranga : खेलो इंडिया सेंटर में गूंजी देशभक्ति, खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Har Ghar Tiranga : खेलो इंडिया सेंटर में गूंजी देशभक्ति, खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सीजी भास्कर, 11 अगस्त : ‘हर घर तिरंगा’…

Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक
Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक

रायपुर में पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladeshi…

Lung Surgery : रायपुर में 15 साल के बालक की सफल फेफड़े की सर्जरी, बना सबसे कम उम्र का मरीज
Lung Surgery : रायपुर में 15 साल के बालक की सफल फेफड़े की सर्जरी, बना सबसे कम उम्र का मरीज

सीजी भास्कर, 11 अगस्त : रायपुर के पं.…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?