सीजी भास्कर, 11 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। सुबह और रात के वक्त ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि दिन में भी तेज गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री कम रहा। (Chhattisgarh Weather)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पांच दिन बारिश के आसार, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
कई शहरों में सामान्य से कम रहा दिन का तापमान : Chhattisgarh Weather
प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री, बिलासपुर में 0.7 डिग्री, माना में 0.6 डिग्री, दुर्ग में 0.4 डिग्री और अंबिकापुर में 0.3 डिग्री कम रहा।
वहीं, जगदलपुर में तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री और राजनांदगांव में 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : फिर बदला मौसम, बलरामपुर में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.3 डिग्री दर्ज (Chhattisgarh Weather) किया गया। पेंड्रारोड में पारा 14 डिग्री और जगदलपुर में 14.4 डिग्री रहा। इसके अलावा माना में 15.4 डिग्री, दुर्ग में 15.2 डिग्री और बिलासपुर में 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
दिन के तापमान की बात करें तो दुर्ग 32.6 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 29.6 डिग्री, बिलासपुर में 29.1 डिग्री और पेंड्रारोड व अंबिकापुर में 28 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather October 2026 : गर्मी-उमस से राहत नहीं, राजनांदगांव में पारा 34° पार
अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार नहीं : Chhattisgarh Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही कोई अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : MP Chhattisgarh Weather Alert : एमपी-छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, बिजली गिरने का भी खतरा
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का असर, 2 से 4 नवंबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट


