सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बस्तर संभाग में बारिश का दौर जारी (Chhattisgarh Weather) रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं Chhattisgarh Weather
17 अक्टूबर को प्रदेश के एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
रायपुर में गर्मी, पेंड्रा रोड में ठंडी रात
रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज (Chhattisgarh Weather) किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें…Bastar Dussehra History : यहां नहीं जलता रावण का पुतला, 75 दिनों तक चलता है पर्व, 600 साल पुरानी है परंपरा
अगले दिनों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (Chhattisgarh Weather) हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। गरज चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
खबरें और भी हैं…CGPSC Scam : CGPSC घोटाला मामले में टामन सिंह सोनवानी को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका


