अगले दो दिनों में फिर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार : Weather Rain Alert
सीजी भास्कर, 08 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में पिछले 3-4 दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है, लेकिन अब प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। यूपी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से अगले दो दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। (Weather Rain Alert)
यह भी पढ़ें : Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

लो प्रेशर एरिया के असर से कई जिलों में बौछार का अलर्ट
बारिश थमने के बीच राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। रायपुर में भी मंगलवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Road Dust Korba: बारिश ने सड़कें उखाड़ीं, धूप खिलते ही धूल का गुबार; आंख मलते गुजर रहे लोग
प्रदेश में अब तक सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश : Weather Rain Alert
वहीं, 1 जून से 7 सितंबर तक प्रदेश में 950.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम है। जिलों की बात करें तो बलरामपुर में सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा में 41 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Rainfall Data : छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा मानसून, बलरामपुर में 75% ज्यादा; बेमेतरा में 39% कम बारिश



