सीजी भास्कर, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh Weather) पर हैं। सरगुजा के मैनपाट में घुनघुट्टा नदी के तेज बहाव में बाइक समेत युवक-युवती बह गए। हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि युवती को स्थानीय व्यक्ति ने रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
- मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती Chhattisgarh Weather
- तीन किलोमीटर दूर मिला युवक का शव
- कोरबा में उफना दादर नाला
- मॉडमसिल्ली बांध का गेट खुला
- अगले दो दिन बारिश का अलर्ट
- खबरें और भी हैं : Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित

मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती Chhattisgarh Weather
दोनों रायपुर से मैनपाट घूमने पहुंचे थे। घुनघुट्टा नदी पार करते समय तेज बहाव में बाइक बह गई और दोनों पानी में गिर गए।
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने रस्सी की मदद से युवती को बाहर निकाला। वह करीब एक किलोमीटर तक बह चुकी थी। युवक तेज बहाव में बह गया।
यह भी पढ़ें : Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
तीन किलोमीटर दूर मिला युवक का शव
रविवार सुबह युवक का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे बरामद हुआ। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र (Chhattisgarh Weather) की है।
यह भी पढ़ें : Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
कोरबा में उफना दादर नाला
कोरबा में दादर नाला के तेज बहाव में शनिवार सुबह एक स्कॉर्पियो डूब गई। वाहन में सवार तीन दोस्तों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई।
वहीं कनकी-सर्वमंगला मार्ग पर डंपिंग का मलबा सड़क पर बहने से एक कार और यात्री बस फंस गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें : IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश
मॉडमसिल्ली बांध का गेट खुला
धमतरी में लगातार बारिश से मॉडमसिल्ली बांध का जलस्तर 98.82 प्रतिशत तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने पर ऑटोमेटिक साइफन सिस्टम सक्रिय हो गया और गेट खुल गए।
अगले दो दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश (Chhattisgarh Weather) जारी रह सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।



