सीजी भास्कर, 31 अगस्त। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने धमतरी में पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा (IG Amresh Kumar Mishra) बैठक ली। बैठक में एक साल से अधिक समय से लंबित अपराधों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

NDPS मामलों पर विशेष फोकस
बैठक में गंभीर अपराध, लंबित शिकायतें और संवेदनशील मामलों की समीक्षा की गई। IG ने NDPS Act के मामलों में प्रभावी विवेचना और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई तेज करने को कहा।
यह भी पढ़ें Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित
कोर्ट केस की रोजाना समीक्षा के निर्देश
राजपत्रित अधिकारियों को न्यायालय में विचाराधीन महत्वपूर्ण मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। अभियोजन की स्थिति, गवाहों की उपस्थिति और न्यायालयीन कार्रवाई पर निगरानी रखने को कहा गया।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गंभीर अपराधों में निष्पक्ष जांच पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Gorakhpur Khurd News : ग्रामीणों ने खुद बनाया 25 फीट का अस्थायी पुल, 800 लोगों के लिए बना सहारा
पुलिस अधिकारियों को दी गई लीडरशिप ट्रेनिंग
बैठक के साथ पुलिस शाखा प्रभारियों और थाना प्रभारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। इसमें लीडरशिप, टीम मैनेजमेंट, निर्णय क्षमता और कार्यक्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
अधिकारियों को टीम की क्षमता पहचानकर स्पष्ट लक्ष्य तय करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया।
यह भी पढ़ें : Kalibadi Committee : कालीबाड़ी समिति के पदाधिकारियों ने ली शपथ, परिसर में किया पौधारोपण
त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, पेट्रोलिंग बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।
अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई जारी रखने को कहा गया।

साइबर अपराध पर भी नजर
IG ने आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार और शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया। साथ ही आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, साइबर अपराध की रोकथाम और साइबर जागरूकता अभियान को मजबूत करने के निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Electricity Bill : सरकारी दफ्तरों पर 3035 करोड़ का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज
रिपोर्टर : रिजवान मेमन




