सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार रात गरबा कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को धक्का मारा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Durg Garba Event Controversy)
यह भी पढ़ें :Festival Safety : नवरात्रि पर्व की तैयारियों में सुरक्षा और अनुशासन पर जोर, पुलिस का अलर्ट

गरबा कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद : Durg Garba Event Controversy
दुर्ग नव निर्माण समिति की ओर से पद्मनाभपुर इलाके में गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया जा रहा है कि NSUI के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान ने गरबा कार्यक्रम से जुड़ा पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें धीरज बाकलीवाल के जरिए गरबा आयोजन और फ्री पास की जानकारी दी गई थी। इसी पोस्ट को लेकर बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी।
यह भी पढ़ें : Chirmiri Garba Celebration with Team India Victory: मंत्री और महापौर ने मंच पर थिरकते हुए मनाया जश्न…
समिति अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
बुधवार रात विवाद (Durg Garba Event Controversy) बढ़ गया। मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति पदाधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। इस दौरान एक युवक दुर्ग शहर जिला धीरज बाकलीवाल को धक्का देते हुए नजर आया। इस पूरे मामले में पुलिस ने समिति अध्यक्ष के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।
ख़बरें और भी हैं : Roop Kumar Rathod Raipur Concert : सिंगर रूप कुमार राठौड़ रायपुर पहुंचे: ‘साउंड ऑफ सोल’ सीजन-3 में करेंगे परफॉर्म


