सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नशीली टैबलेट तस्करी का आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। सरायपाली पुलिस ने 20 वर्षीय दिनेश सिंह राजपूत को ओडिशा से नशीली टैबलेट तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पेट में तेज दर्द और झटके आने की शिकायत के बाद उसे महासमुंद मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (Drug Smuggling Accused Escapes)
यह भी पढ़ें : Bastar Drug Capsule Seizure : बस्तर में नशीली कैप्सूल बेचते युवक गिरफ्तार, 56 कैप्सूल जब्त
आरोपी की निगरानी के लिए तैनात थे दो पुलिसकर्मी : Drug Smuggling Accused Escapes
आरोपी की निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन बुधवार सुबह करीब साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच एक जवान बाथरूम गया, जबकि दूसरा डॉक्टर के काम में व्यस्त था। इसी दौरान आरोपी पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के पैर में रॉड लगी हुई है। इसके बावजूद वह कैसे फरार हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Raipur drug bust : 300 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
फरार आरोपी के खिलाफ FIR की तैयारी
एडिशनल एसपी सुनील कुमार नायक के मुताबिक, मामले में सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की जा रही है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है। जांच (Drug Smuggling Accused Escapes) में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Drug Bust Mahasamund: ड्राई फ्रूट और पैकर्स की आड़ में 4.61 करोड़ की नशीली खेप जब्त, 13 गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : NDPS Act Durg Police Action : दुर्ग में ऑपरेशन ‘विश्वास’ की बड़ी सफलता: पुलिस ने पकड़े 8 आरोपी, 2.5 हजार नशीली कैप्सूल बरामद


