CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Uproar in Bhilai Corporation siege : मंच से बोलते वक्त पार्षद का माइक बंद, भाजपा ने उठाए भ्रष्टाचार के आरोप, देखिए विडियो

Uproar in Bhilai Corporation siege : मंच से बोलते वक्त पार्षद का माइक बंद, भाजपा ने उठाए भ्रष्टाचार के आरोप, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 मई। नगर निगम भिलाई में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन सोमवार को हंगामेदार हो गया। निगम कार्यालय के घेराव के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक पार्षद का भाषण बीच में ही माइक बंद कर दिया गया। (Uproar in Bhilai Corporation siege)

Contents
  • निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप : Uproar in Bhilai Corporation siege
  • बिना अनुमति नीलामी और प्रस्तावों की अनदेखी का मुद्दा
  • पानी और सफाई व्यवस्था पर भी घेरा

आपको बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान जब पार्षद संतोष मोर्य निगम आयुक्त राजीव पांडेय के खिलाफ बोल रहे थे, तब मंच पर मौजूद नेताओं द्वारा उनका माइक बंद कर दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें दोबारा बोलने का मौका दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी बात पूरी की।

माइक बंद होने के मामले पर पार्षद संतोष मोर्य ने सफाई देते हुए कहा कि तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ। वहीं यह भी सामने आया कि एक दिन पहले हुई पार्टी बैठक में आयुक्त के खिलाफ बोलने से मना किया गया था, जिसका उन्होंने विरोध भी जताया था।

निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप : Uproar in Bhilai Corporation siege

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त राजीव पांडेय पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में वित्तीय अनियमितताएं और अपारदर्शिता बढ़ रही है।

उनका आरोप है कि शिक्षा उपकर निधि, 1248 भूखंडों की नीलामी और अन्य आर्थिक मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

बिना अनुमति नीलामी और प्रस्तावों की अनदेखी का मुद्दा

प्रदर्शनकारियों ने संजय नगर तालाब के पास स्थित व्यावसायिक भूमि के बिना अनुमति आबंटन का भी मुद्दा उठाया। साथ ही निगम की सामान्य सभा में पारित प्रस्तावों के विपरीत किए जा रहे कार्यों पर सवाल खड़े किए।

पानी और सफाई व्यवस्था पर भी घेरा

भीषण गर्मी में शहर में पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था को लेकर भी भाजपा ने निगम को घेरा। नेताओं का कहना है कि कई क्षेत्रों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और कचरा प्रबंधन की स्थिति भी खराब है। (Uproar in Bhilai Corporation siege)

प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी रामजी भारती और जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।

Govt Jobs : मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती, आज से शुरू हो गया ऑनलाइन आवेदन, देखिए अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया
UP Rajya Sabha Election 2026 : यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर सियासी गणित, NDA के 7 और सपा के 2 सीटों का आंकड़ा
Karnataka Politics DK Shivkumar Oath : कर्नाटक की राजनीति में नया अध्याय, डीके आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Land sale fraud : आर्मी में तैनात भाई की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर बेच दी जमीन, 3 साल बाद धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Mayawati on Religious Politics: ‘I Love की राजनीति से हिंसा फैल रही, देशहित में नहीं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?