CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमरावती में महिला पुलिस अधिकारी की संदिग्ध हत्या, गला घोंटकर की गई वारदात

अमरावती में महिला पुलिस अधिकारी की संदिग्ध हत्या, गला घोंटकर की गई वारदात

By Newsdesk Admin
02/08/2025
Share

महाराष्ट्र के अमरावती से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला पुलिस अधिकारी आशा घुले (38 वर्ष) की उनके ही घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वे घर में अकेली थीं, और उनके परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

घर में अकेली थीं ASP आशा घुले

पुलिस के मुताबिक, आशा घुले कुछ दिनों से छुट्टी पर थीं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जब उनका 14 साल का बेटा घर लौटा, तो उसने घर के बाहर दो संदिग्ध लोगों को निकलते हुए देखा। जब वह घर के अंदर गया, तो मां बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिलीं। बेटे ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। घबराकर उसने तुरंत अपने पिता और पड़ोसियों को सूचना दी।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच में जुटी टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी गणेश शिंदे के नेतृत्व में जांच शुरू की गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और हत्यारों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पति राज्य रिजर्व पुलिस बल में तैनात

बताया जा रहा है कि आशा घुले के पति राज्य रिजर्व पुलिस बल की यूनिट क्रमांक 9 में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। घटना के समय पूरा परिवार घर से बाहर था, सिर्फ आशा घर में अकेली थीं।

अमरावती में एक और वारदात – स्वाभिमान पार्टी नेता पर हमला

इसी दिन अमरावती में एक और हिंसक घटना घटी। शंकर नगर इलाके में युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारी नीलेश भेंडे पर दो हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

भिलाई में रेस्टोरेंट कर्मचारी की डिक्की से जबरन शराब को बोतल निकाली, मना करने पर जमकर पीटा भी, मोहल्ले के युवक पर FIR दर्ज
अब कागज नहीं ‘MY DEED’ से होगा संपत्ति का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है यह नई व्यवस्था
₹1000 में बनी फर्जी मार्कशीट फिर बन गया आधार और पासपोर्ट, बांग्लादेशी दंपत्ति के 16 साल पुराने घुसपैठ का खुलासा
A young man committed suicide due to a love affair : मौत से पहले युवती को भेजा वीडियो
BCCI Selection Committee : अजीत अगरकर समेत इनकी होगी छुट्टी, चयनकर्ताओं के लिए मंगाए आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?