CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big Accident Break : नशे में 110 की स्पीड से दौड़ाई बस, पलटने से 5 की मौत, 38 घायलों में 5 गंभीर, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस

Big Accident Break : नशे में 110 की स्पीड से दौड़ाई बस, पलटने से 5 की मौत, 38 घायलों में 5 गंभीर, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस

By Newsdesk Admin
23/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैदराबाद जा रही एक तेज रफ्तार बस छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में मोही घाट पर पलट गई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए पांढुर्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री भोपाल और आसपास के जिले के रहने वाले हैं। हादसे में एक अन्य घायल के बस के नीचे दबे होने की खबर है जबकि 38 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है ​​कि हादसे के वक्त बस की स्पीड 110 किमी प्रति घंटे की थी। वहीं पांच यात्रियों को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है।

पांर्ढुणा सिविल अस्पताल डॉ मिलिंद गजभिये और डॉ. विनित श्रीवास्तव ने बताया कि जिन घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया था उनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। अन्य का इलाज जारी है।हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अजय देव शर्मा घायलों का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचे। पांर्ढुणा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनमें से 5 की मौत हो गई है, वहीं 5 की हालत गंभीर है जिन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

केबिन में ड्राइवर के नजदीक बैठे घायल यात्रियों ने बताया कि बस ड्राइवर नशे में था और वह तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहा था। एक अन्य यात्री ने बताया कि लगातार बारिश हो रही थी और ड्राइवर 110 की स्पीड में गाड़ी दौड़ा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

भिलाई में एक हजार वर्गफुट पर बनने वाले मकान में सीसीटीवी अब हो जाएगा कंप्लसरी, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की एक और पहल, देखिए जनता से अपील में क्या बोले MLA रिकेश…..
LOC Crossing Incident : घरेलू विवाद बना सीमा पार करने की वजह, पिता से झगड़े के बाद एलओसी लांघकर भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला
Nevai theft case : घर के बाहर रखा लोहे का सामान चोरी, नेवई पुलिस ने आरोपी और कबाड़ी को किया गिरफ्तार
शादी के 7 फेरों के वक्त 7 वचन सुन दुल्हन की फूटी हंसी, लोटपोट कर देगा यह वीडियो, कितने लोग कितने वचनों का निष्ठा से करते हैं पालन…..करें विचार..❗
कांग्रेस ने बना ली यूपी चुनाव 2027 की रणनीति, इन नेताओं को मिल सकता है टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?