सीजी भास्कर, 08 नवम्बर । धनतेरस पर देशभर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। नई कारों से लेकर रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, कपड़े और जूतों तक की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ग्राहकों की भारी भीड़ के चलते कंपनियों और रिटेलर्स को इस त्योहारी सीजन की अब तक की सबसे अच्छी एक-दिन की बिक्री हासिल हुई। (Dhanteras 2026 Shopping Sales Record)
यह भी पढ़ें :Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी
त्योहारी सीजन में बिक्री में करीब 20% की बढ़ोतरी
कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक, नवरात्रि से लेकर अब तक त्योहारी सीजन में पिछले साल की तुलना में ज्यादातर कैटेगरी में बिक्री की वैल्यू करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ी है, जबकि बिक्री की मात्रा में 5 से 8 प्रतिशत की वृद्धि (Dhanteras 2026 Shopping Sales Record) दर्ज की गई है। वहीं, ई-कॉमर्स ऑर्डर में भी 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है।
यह भी पढ़ें :Bhilai Market : बाजारों में जाम से निपटने निगम सख्त, सड़क पर दुकान बढ़ाई तो होगी कार्रवाई

मारुति के पास 2.53 लाख कारों के ऑर्डर लंबित
ऑटो सेक्टर में भी धनतेरस का खास उत्साह देखने को मिला। मारुति सुजुकी की रिटेल बिक्री गणेश चतुर्थी और धनतेरस के बीच 17 प्रतिशत बढ़कर करीब 4 लाख यूनिट तक पहुंच गई। कंपनी ने धनतेरस के दिन 30 हजार से ज्यादा कारों की डिलीवरी का लक्ष्य रखा। वहीं, कंपनी के पास करीब 2 लाख 53 हजार कारों के ऑर्डर लंबित हैं।
यह भी पढ़ें :Gold Silver Price 2026 : दिवाली से पहले सोना-चांदी चमके, कीमतों में जोरदार उछाल; जानें ताजा भाव
गोदरेज अप्लायंसेज की बिक्री में 50% से अधिक उछाल
होम अप्लायंसेज के बाजार में भी अच्छी मांग रही। LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने बिक्री की वैल्यू में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की, जबकि गोदरेज अप्लायंसेज की बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक और हायर इंडिया की बिक्री वैल्यू में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी (Dhanteras 2026 Shopping Sales Record) हुई।
हालांकि, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप की बिक्री में कुछ गिरावट देखने को मिली। कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण इनकी यूनिट बिक्री करीब 15 प्रतिशत तक घटी, जबकि वैल्यू के हिसाब से 10 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई।
कुल मिलाकर, आर्थिक चुनौतियों और महंगाई के बीच धनतेरस की खरीदारी ने रिटेल सेक्टर को बड़ी राहत दी है।
यह भी पढ़ें :Bhilai Market : बाजारों में जाम से निपटने निगम सख्त, सड़क पर दुकान बढ़ाई तो होगी कार्रवाई
ख़बरें और भी हैं :Indian Stock Market : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कंपनियों का मार्केट कैप 502 लाख करोड़ के पार; FII ने 5 दिन में लगाए ₹35,781 करोड़



