CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara : दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर हमला

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। बेमेतरा जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आज एसपी ऑफिस में सिर पर पट्टी बांधे और लंगड़ाते हुए दुष्कर्म पीड़िता के पिता और माता पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आरोपी पक्ष पर मारपीट और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई. वहीं जघन्य अपराध में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. (Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara)

Contents
  • पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल : Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara
  • एसपी से न्याय की गुहार

जानकारी के मुताबिक, मारो चौकी क्षेत्र के ग्राम बेवरा निवासी रोहित कुमार वर्मा अपनी पत्नी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे. रोहित के सिर पर पट्टी बंधी हुई थी और वह घायल अवस्था में नजर आए. उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उन्हें सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

नाबालिग पीड़िता के पिता का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले उनकी नाबालिग बेटी के साथ अनाचार की घटना हुई थी. इस मामले में आरोपी वर्तमान में जेल में बंद है और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार उन पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं. विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं. वहीं मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल : Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara

एसपी दफ्तर पहुंचे पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित थाना में शिकायत करने के बावजूद पुलिस मदद करने के बजाय उनके खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है. इसी वजह से उन्होंने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है.

एसपी से न्याय की गुहार

पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे परिवार सहित आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे. फिलहाल परिवार ने एसपी को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है. इधर मामले (Pressure to Withdraw Rape Case in Bemetara) में पुलिस अधीक्षक ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

Amita Shrivas Mountaineer : छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास अब फतह करेंगी माउंट एवरेस्ट, CM साय ने बढ़ाया हौसला
मायावती ने भतीजे आकाश को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड
जनकपुर: हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत,क्या है पूरा मामला
CG News : लाख रुपये में किराए पर बुलाए हत्यारे, महिला ने बेटी के साथ मिल कर बनाया पति की हत्या का प्लान… क्यों करवाया कत्ल..?
Bhoramdev Safari : घने जंगलों के बीच शुरू हुआ नया रोमांच, क्या खास है भोरमदेव जंगल सफारी में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर
UN General Assembly : 193 देशों के नेता आज UN में जुटेंगे, ट्रंप-ईरान राष्ट्रपति की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजर

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) की जनरल…

Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु
Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 News) के…

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?