सीजी भास्कर, 08 नवम्बर । पेंड्रा में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन हैक कर एक महिला के बैंक खाते से 1 लाख 70 हजार रुपए पार कर दिए गए। (Pendra Cyber Fraud)
मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीकला गांव का है। पीड़िता रेखा आर्मो के मुताबिक, उनका मोबाइल फोन बार-बार बंद और चालू हो रहा था। इसके बाद उन्होंने मोबाइल सेंटर में जाकर फोन ठीक कराया।
लेकिन मोबाइल ठीक होने के बाद जब उन्होंने फोन-पे से भुगतान करने के लिए बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो खाते से पैसे गायब होने का पता चला।
यह भी पढ़ें :

महिला के खाते से तीन बार में निकाले गए 1.70 लाख रुपए : Pendra Cyber Fraud
जांच में सामने आया कि 15 और 16 अक्टूबर को उनके पंजाब नेशनल बैंक खाते से तीन बार में कुल 1 लाख 70 हजार रुपए अलग-अलग UPI खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इनमें 95 हजार और 5 हजार रुपए के ट्रांजेक्शन भी शामिल हैं।
ठगी का पता चलते ही महिला ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और पेंड्रा थाने में लिखित आवेदन दिया।
यह भी पढ़ें :
पेंड्रा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस संबंधित UPI खातों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (Pendra Cyber Fraud) की जानकारी जुटा रही है।
मोबाइल की छोटी-सी परेशानी के बीच महिला के खाते से इतनी बड़ी रकम निकल गई। पुलिस अब साइबर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें :
ख़बरें और भी हैं :


