सीजी भास्कर, 08 नवम्बर । कोरबा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रावण दहन के बाद चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। (Korba Knife Attack)
रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी : Korba Knife Attack
घटना लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव की है। गुरुवार रात रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे अचानक लाइट चली गई। इसी दौरान राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया, तभी किसी अज्ञात हमलावर ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें :Knife attack in Chunari Yatra : भिलाई में चुनरी यात्रा के दौरान मारपीट, चाकूबाजी कर भागे आरोपी, घिरा थाना

घायल युवक की हालत नाजुक, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके (Korba Knife Attack) पर तैनात पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर भेज दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद का खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल
अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
वहीं, घायल के भाई के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। इधर, पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले (Korba Knife Attack) की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें :Raipur Court Attack : पुलिस चौकी के सामने सरेआम चाकूबाजी से कांपा कचहरी परिसर
त्योहार के कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
गौरतलब है कि इससे पहले भी कोरबा के दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना (Korba Knife Attack) में एक युवक की मौत हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर त्योहार के कार्यक्रम में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें :Raipur Stabbing Incident : दो जगह चाकूबाजी, ई-रिक्शा चालक समेत तीन घायल
ख़बरें और भी हैं :Doundilohara knife stabbing : मड़ई मेला में चाकूबाजी से दहशत: कांग्रेस पार्षद समेत दो पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर


