सीजी भास्कर, 6 नवंबर। भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में अक्टूबर के दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज (Auto Sales) की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, कुल बिक्री सालाना आधार पर 23.8 फीसदी घटकर करीब 31.72 लाख यूनिट रह गई। सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहनों पर पड़ा है।
हालांकि, इस गिरावट के पीछे त्योहारों की बदली हुई तारीखों को भी अहम वजह माना जा रहा है। पिछले साल नवरात्रि और दिवाली अक्टूबर में थे, जबकि इस बार धनतेरस और दिवाली नवंबर में होने से कई ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी।

दोपहिया वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट Auto Sales
अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 28.35 फीसदी घटकर 23.21 लाख यूनिट रह गई। वहीं, कारों की बिक्री में 4.23 फीसदी की कमी आई और यह 5.08 लाख यूनिट दर्ज की गई।
FADA अध्यक्ष साई गिरिधर के मुताबिक, त्योहारों की तारीखों में बदलाव को ध्यान में रखकर इन आंकड़ों को समझना जरूरी है। सालाना गिरावट का बड़ा हिस्सा कैलेंडर में बदलाव से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें…Gambling Raid : मुंगेली में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों से 37 गिरफ्तार
ग्रामीण बाजार में ज्यादा असर, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़त
दोपहिया वाहनों की बिक्री में ग्रामीण इलाकों में 33.97 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 20.77 फीसदी की गिरावट (Auto Sales) आई। यानी ग्रामीण बाजार में मांग पर ज्यादा दबाव रहा।
इसके उलट इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री करीब 3.55 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले साल के मुकाबले इसमें 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें…Panchayat Officer : डकैती के मामले में दोषी पंचायत अधिकारी की गई नौकरी, 14 साल पुराने केस में बर्खास्तगी
CNG और इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़ी
अक्टूबर में CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की संयुक्त हिस्सेदारी बढ़कर 41.83 फीसदी हो गई, जबकि पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी 41.6 फीसदी रही। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2.29 फीसदी, थ्री-व्हीलर की 3.97 फीसदी और ट्रैक्टर की बिक्री 3.10 फीसदी बढ़ी।
यह भी पढ़ें…College Buildings : दुर्ग में शिक्षा को मिलेगी नई सौगात, 9 कॉलेज भवनों के लिए 71.72 करोड़ रुपये मंजूर
नवंबर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद
FADA को नवंबर में ऑटो बाजार की रफ्तार लौटने की उम्मीद है। इसकी वजह धनतेरस और दिवाली का नवंबर में होना (Auto Sales) है। डीलरों को त्योहारों के दौरान वाहन खरीदारी बढ़ने की संभावना है।
आगे दिसंबर और जनवरी में बिक्री का रुख साल के अंत में मिलने वाली छूट, नए मॉडल की लॉन्चिंग और ग्राहकों की पसंद के वाहनों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Religious Conversion Case : चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण का आरोप, विहिप ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की


