सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 साल की स्कूली छात्रा रिद्धिमा जैन की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान केशवनगर में गिट्टी से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। (Surajpur School Girl Accident)
यह भी पढ़ें : Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप
ट्रैक्टर चालक पर अचानक वाहन मोड़ने का आरोप
जानकारी (Surajpur School Girl Accident) के मुताबिक, नवापारा निवासी पंकज जैन अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ स्कूल से लौट रहे थे। दोनों बिश्रामपुर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसी दिशा में चल रहे गिट्टी से लदे ट्रैक्टर के चालक ने कथित तौर पर अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार पिता-बेटी का संतुलन बिगड़ गया और छात्रा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें : Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत
हादसे में छात्रा के सिर के ऊपर से गुजरा ट्रैक्टर का पिछला पहिया
हादसे में ट्रैक्टर का पिछला पहिया छात्रा के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत (Surajpur School Girl Accident) हो गई। पिता के सामने बेटी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें : SECL Officer Road Accident Death : पदोन्नति की खुशियां मातम में बदलीं, SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी का इंतजार : Surajpur School Girl Accident
यह हादसा बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में हुआ। प्रारंभिक जानकारी में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें : Tikrapara Robbery Case : सड़क हादसे के बाद राजधानी में गुंडागर्दी, दिनदहाड़े दो दोस्तों को बंधक बनाकर पीटा, लूटे भी
ख़बरें और भी हैं :Dubai Crash Compensation : दुबई सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत


