सीजी भास्कर, 23 अगस्त। भिलाई के सेक्टर-6 में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सतनाम भवन के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में 20 वर्षीय दुष्यंत सिन्हा की मौत हो गई। (Bhilai Road Accident)
यह भी पढ़ें : धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
20 वर्षीय दुष्यंत सिन्हा ने मौके पर तोड़ा दम : Bhilai Road Accident
बताया जा रहा है कि दुष्यंत अपने दोस्त के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि दुष्यंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Road Accident 2025 : दर्दनाक सड़क हादसा – बेकाबू डंपर ने रौंदे 50 लोग, 14 की मौत, कई की हालत गंभीर

दोस्त गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में शामिल ट्रैक्टर नगर निगम का बताया जा रहा : Bhilai Road Accident
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल ट्रैक्टर नगर निगम का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम



