CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Janjgir Road Accident : एनएच-49 पर भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रहे पांच लोगों की मौत

Janjgir Road Accident : एनएच-49 पर भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रहे पांच लोगों की मौत

By Newsdesk Admin
26/11/2025
Share
Janjgir Road Accident
Janjgir Road Accident

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना (Janjgir Road Accident) हो गई। नवागढ़ से बारात से लौट रही स्कार्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागढ़ के रहने वाले करीब आठ लोग स्कार्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव बारात में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद देर रात लौटते समय सुकली गांव के पास एनएच-49 पर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर जांजगीर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में दो सेना के जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक की कुछ ही दिनों पहले शादी हुई थी। सभी मृतक और घायल नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्थल निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। हादसे की गंभीरता और वाहन के हालात को देखते हुए तेज रफ्तार और लापरवाही को बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Janjgir Road Accident में मृतकों के नाम

विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन (उम्र 43)

राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप (उम्र 27)

पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33)

भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू (उम्र 40)

कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू (उम्र 22)

बड़ा हादसा : गेटवे ऑफ इंंडिया के पास समुद्र में पलटी नाव, 13 की मौत, 101 का रेस्क्यू
छात्राओं के कपड़े चेंज करते वीडियो रिकॉर्ड होने के मामले को लेकर विधायक का फूटा गुस्सा 🛑 प्राचार्य को लगाई फटकार, विडियो किया डिलीट, हार्ड डिस्क भी डिस्पोज की गई
कवर्धा में फिर बवाल, रेत माफिया ने वन विकास निगम के अमले पर किया जानलेवा हमला, वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा का पीटा, वर्दी भी फाड़ी, एक अफसर का सिर फूटा
स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रैक्टिकल के दौरान छात्र पर एसिड अटैक, छात्र को शिक्षकों ने भेजा घर, एसिड फेकने वाला आरोपी 20 दिन के लिए सस्पेंड
प्यार, ब्लैकमेल और मौत : पंखे से लटकी युवती, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?