सीजी भास्कर, 24 नवम्बर । सूरजपुर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 26 लाख 92 हजार रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी तुषार भांजो को ओडिशा की कटक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर सूरजपुर लाया है। (Investment Fraud CMD Arrest)
यह भी पढ़ें : Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दिखाए आकर्षक विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को दो कंपनियों का CMD बताकर लोगों को निवेश पर ज्यादा ब्याज और बेहतर रिटर्न देने का लालच देता था। इसके लिए सोशल मीडिया और यूट्यूब पर आकर्षक विज्ञापन दिखाए जाते थे।
यह भी पढ़ें : Online Fraud Ghaziabad: गाजियाबाद के PhD स्कॉलर ऑनलाइन ढूंढ़ रहे थे दुल्हन, लग गया 49 लाख का चूना

निवेश के नाम पर लोगों को बनाया निशाना
आरोपी ने ट्रांसविजन ड्रीम मल्टीट्रेड लिमिटेड और हरित कृषि निधि लिमिटेड से जुड़ा पद बताकर लोगों का भरोसा जीता। इसके बाद कई लोगों ने निवेश के नाम पर अपनी रकम दे दी।
यह भी पढ़ें : Online fraud : ऑनलाइन गेम के चक्कर में महिला गवां बैठी 2.45 लाख रुपये
अन्य लोगों और कंपनियों की भूमिका की जांच जारी : Investment Fraud CMD Arrest
जांच में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों और कंपनियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Bihar Industrial Land Scheme: बिहार सरकार 1 रुपये में दे रही औद्योगिक जमीन, निवेशकों के लिए खुला बड़ा मौका
ख़बरें और भी हैं : मुंबई राउंडटेबल में योगी सरकार को मिला निवेशकों का भरोसा, यूपी में होंगे हजारों करोड़ के निवेश


