CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बच्चों के भोजन में मिला फिनायल, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

बच्चों के भोजन में मिला फिनायल, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
Fake Encounter Case Chhattisgarh
Fake Encounter Case Chhattisgarh

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पोर्टा केबिन स्कूल के बच्चों के भोजन में फिनायल मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हाई कोर्ट ने स्वत:

Contents
  • हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • अधीक्षक की शिकायत पर जांच
  • पिछली घटना भी कोर्ट की नजर में
  • अगली सुनवाई 17 सितंबर को
संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से कड़ा जवाब तलब किया है। स्कूल में 400 से अधिक बच्चे रहते हैं, जिनकी जान पर बड़ी आशंका खड़ी हो गई थी।

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मंगलवार को हुई सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति विभु दत्त गुरु की खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मामले को बेहद गंभीर माना।

कोर्ट ने कहा कि – 426 बच्चों के भोजन में फिनायल मिला था। अगर कोई हादसा हो जाता तो स्थिति संभालना बेहद मुश्किल होती। यह गंभीर लापरवाही है।
कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव से व्यक्तिगत हलफनामे के साथ जवाब देने को कहा है।

अधीक्षक की शिकायत पर जांच

मामले के सामने आने के बाद अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक धनंजय साहू से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 21 अगस्त की रात की बताई जा रही है, जब बच्चों के भोजन में फिनायल मिला। इसके बाद तुरंत खाना नष्ट करा दिया गया।

पिछली घटना भी कोर्ट की नजर में

यह कोई पहली बार नहीं है जब मिड-डे मील को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई हो। इससे पहले 28 जुलाई को बलौदाबाजार के एक मिडिल स्कूल में बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना परोसा गया था।

उस मामले में भी हाई कोर्ट ने संज्ञान लेकर प्रभावित 84 बच्चों को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था।

अगली सुनवाई 17 सितंबर को

सुकमा मामले की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। वहीं, कांग्रेस की जांच टीम और बस्तरिया राज मोर्चा के प्रतिनिधि भी स्कूल पहुंचे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।

Raipur Traffic E-Challan : अब 80 दिन में सीधे कोर्ट पहुंचेगा ई-चालान, जुर्माना नहीं भरा तो जारी होगा समन
Amrit Bharat Express : छत्तीसगढ़ से होकर दौड़ेगी पहली नॉन-एसी अमृत भारत ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज
भिलाई के इस वार्ड में रोड, नाली, पुलिया के लिए 95 लाख स्वीकृत, विधायक ने डिप्टी सीएम का माना आभार
Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
आरटीई फीस बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूल बंद, संचालकों का विरोध तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?