CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Surrender Telangana : 43 साल का आतंकी जीवन छोड़ माओवादी रणनीतिकार सुजाता ने छोड़ा संगठन

Maoist Surrender Telangana : 43 साल का आतंकी जीवन छोड़ माओवादी रणनीतिकार सुजाता ने छोड़ा संगठन

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share
Maoist Surrender Telangana
Maoist Surrender Telangana

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। लगभग 43 वर्षों तक भूमिगत रहकर माओवादी (Maoist Surrender Telangana) आंदोलन की रणनीतिकार रही शीर्ष महिला नेता और केंद्रीय समिति सदस्य (Top Maoist Leader) पोटुला पद्मावती उर्फ कल्पना उर्फ मयनक्का उर्फ सुजाता ने शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। तेलंगाना पुलिस महानिदेशक की मौजूदगी में उन्होंने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में वापसी की घोषणा की।

62 वर्षीय सुजाता तेलंगाना के जोगुलंबा गढ़वाल जिले के पेंचिकलपाडु गांव की मूल निवासी हैं। माओवादी संगठन में उन्होंने केंद्रीय समिति सदस्य, सचिवालय सदस्य, दक्षिण उप–क्षेत्रीय ब्यूरो सचिव और दंडकारण्य क्षेत्र में ’जनताना सरकार’ की प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारियां संभालीं।

डाकपाल पिता की बेटी से खूंखार माओवादी तक

साधारण किसान परिवार में जन्मी सुजाता अपने छात्र जीवन में ही वामपंथी विचारधारा (Left Wing Ideology) से प्रभावित हुईं। उसके पिता गांव के डाकपाल थे। 1982 में वह पीपुल्स वार ग्रुप से जुड़ गईं और जल्दी ही संगठन की सांस्कृतिक इकाई जन नाट्य मंडली का हिस्सा बनीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात वरिष्ठ माओवादी(Maoist Surrender Telangana) नेता मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी से हुई, जिनसे उन्होंने विवाह किया। किशनजी 2011 में पश्चिम बंगाल–झारखंड सीमा पर पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) में मारा गया।

बस्तर को माओवाद की आग में झोंका

संगठन में प्रवेश के बाद सुजाता ने गढ़चिरौली और बस्तर के घने जंगलों (Dandakaranya Region) में दलम कमांडर और एरिया कमेटी सचिव जैसी जिम्मेदारियां निभाईं। 2001 में उन्हें दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (डीकेएसजेडसी) में जगह मिली। 2007 में वे सचिवालय सदस्य बनीं और दक्षिण बस्तर की ’जनताना सरकार’ की कमान संभाली। 2022 में उसे दक्षिण उप–क्षेत्रीय ब्यूरो की सचिव बनाया गया और 2023 में वह माओवादी केंद्रीय समिति की सदस्य बनीं।

सेहत बिगड़ने पर छोड़ा संगठन

लगातार कठिन जीवन और गिरती सेहत के चलते सुजाता ने मई 2025 में संगठन छोड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होंने औपचारिक रूप से केंद्रीय समिति को पत्र लिखकर सरकार की पुनर्वास नीति (Rehabilitation Policy) के तहत सामान्य जीवन जीने की इच्छा व्यक्त की। तेलंगाना सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाली सुजाता को 25 लाख रुपये की इनामी राशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में सौंपी।

साथ ही, पुनर्वास नीति के अंतर्गत उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएंगी ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। तेलंगाना पुलिस ने इसे अपनी समग्र रणनीति की बड़ी उपलब्धि बताया। तेलंगाना में वर्ष 2025 में अब तक 404 माओवादी(Maoist Surrender Telangana), जिनमें चार राज्य समिति सदस्य और 34 एरिया कमेटी सदस्य शामिल हैं, हथियार छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। पुलिस महानिदेशक ने सभी भूमिगत माओवादियों से अपील की कि वे संघर्ष का रास्ता छोड़ अपने गांव लौटें और राज्य के विकास में योगदान दें।

Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद
सिविक सेंटर में बीच चौराहे हाथ-मुक्का, चप्पल-डंडा से कॉलेज स्टूडेंट की पिटाई, “लड़कियों को मेरे बारे में गलत सलत क्यों बोलता है सीसी आकर तुरंत मिल” बोला और पहुंचते ही करी मारपीट
NSS ETI Training Program : सरकारी खजाने के ‘गुरु’ ने सिखाए PFMS के दांव-पेंच
Raipur Illegal Casino : कल्पवृक्ष रिसोर्ट पर पुलिस-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गेमिंग जोन सील
पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, आर्थिक तंगी से मौत की आशंका…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी
Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

सड़कों की मरम्मत (Chhattisgarh Road Repair) के लिए…

Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस
Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस

कैंसर कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Cancer Conclave 2026) में 200…

Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन
Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन

किआ की CNG कारें (Kia Carens CNG) 12.12…

Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला
Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला

तीन महीने से ब्याज नहीं मिलने के कारण…

Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

मौसम अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?