सीजी भास्कर, 23 नवम्बर । बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की और हथौड़ी से उसके सिर पर वार किया। (Bemetara Hammer Attack Arrested)
यह भी पढ़ें : Sambalpur Pinkapar Grudge Attack : डेढ़ साल पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 24 घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार
पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के सिर पर हथौड़ी से किया वार
घटना 21 नवंबर को ग्राम मोहतरा के पक्की चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश बंजारे स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी सतीश बंजारे ने पुरानी रंजिश को लेकर उससे विवाद किया और हथौड़ी से हमला (Bemetara Hammer Attack Arrested) कर दिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोप है कि इसी दौरान सतीश का पिता लखन दास भी मौके पर पहुंचा और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घायल युवक को इलाज के लिए साजा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शिकायत के बाद पुलिस ने सतीश और उसके पिता लखन दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना (Bemetara Hammer Attack Arrested) में इस्तेमाल हथौड़ी और बाइक भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : थाने में कांग्रेस पार्षद को गोदा चाकू:महासमुंद में पुरानी रंजिश में 4 लोगों ने किया हमला, सभी आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Gandhi Nagar Raipur : रायपुर की रात फिर लहूलुहान, गांधीनगर में पुरानी रंजिश भड़की, चाकूबाजी के बाद सहमे लोग


