CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

By Newsdesk Admin
30/07/2026
Share
Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case 

 सीजी भास्कर, 30 जुलाई। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। मंगलवार रात कश्मीरी पारा में हुए चाकूबाजी के मामले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आया उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (Dongargarh Murder Case )

Contents
  • पुरानी रंजिश के चलते हुआ खूनी हमला : Dongargarh Murder Case
  • बीच-बचाव करने आए युवक पर भी चाकू से किया गया वार
  • बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज, जांच जारी : Dongargarh Murder Case
  • मुख्य आरोपी अभय निषाद गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

पुरानी रंजिश के चलते हुआ खूनी हमला : Dongargarh Murder Case

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे शाहरुख खान अपने भाई फारुख खान, दोस्त सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव उर्फ धनेश के साथ कश्मीरी पारा में मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश  के चलते आरोपी अभय निषाद हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें :Sambalpur Pinkapar Grudge Attack : डेढ़ साल पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 24 घंटे में छह आरोपी गिरफ्तार

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या

बीच-बचाव करने आए युवक पर भी चाकू से किया गया वार

हमले के दौरान शाहरुख गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू से धनु यादव के पेट में हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनु को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Raipur Knife Attack : मॉर्निंग वॉक पर निकले निगम कर्मचारी पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में तीन युवकों ने किया जानलेवा वार

बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज, जांच जारी : Dongargarh Murder Case

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और डोंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाहरुख की शिकायत पर अपराध क्रमांक 419/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें :Raipur Bomb Attack : रायपुर में आधी रात बमबाजी से दहशत, पुरानी रंजिश में घर को बनाया निशाना

मुख्य आरोपी अभय निषाद गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभय निषाद (23), निवासी कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी

ख़बरें और भी हैं : Mainpur Suspicious Death Case : युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, बहन ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

इज्जत लूट रहे युवक का महिला ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, कर्ज देकर जबरन बना रहा था शारीरिक संबंध
निगम PRO अजय शुक्ला हटाए गए, तिलेश्वर सम्हालेंगे जनसम्पर्क, शरद दुबे और रीता चतुर्वेदी का बढ़ा प्रभार
Raigarh Water Conservation Achievement : जल संचय जन भागीदारी अभियान में इस जिले ने हासिल की राष्ट्रीय उपलब्धि
Bhilai Swimming Pool Construction Controversy 2026: 4.93 करोड़ के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, गलत दिशा से नेशनल इवेंट पर संकट
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान – 1 मई से….…’, AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?