CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case

सीजी भास्कर, 21जुलाई। छत्तीसगढ़ के धमतरी में हत्या के दो आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ ही उन्हें 500-500 रूपये के अर्थदंड से दंडित भी किया है। कोतवाली पुलिस की प्रभावी जांच और ठोस सबूत पेश करने के चलते ही कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। (Dhamtari Murder Case)

Contents
  • जानिए पूरा मामला : Dhamtari Murder Case
  • पूछताछ में हुआ खुलासा
  • कोर्ट में पेश किया गया चार्जशीट : Dhamtari Murder Case
  • दोनों आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा
  • तत्कालीन जांच अधिकारी होंगे पुरस्कृत : Dhamtari Murder Case
  • आगे भी जारी रहेगा अभियान

जानिए पूरा मामला : Dhamtari Murder Case

दरअसल, 31 जनवरी 2025 की रात लगभग 11 बजे मृतक शंकर ढीमर (24) अपने साथी रितेश पेंडरिया के साथ मराठापारा स्थित एक छठी कार्यक्रम में भोजन करने गया था। कार्यक्रम से लौटने के बाद दोनों मराठा मंगल भवन के समीप पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान आरोपी मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मामूली विवाद को लेकर अपने पास रखे चाकू से शंकर ढीमर के सीने, पेट और जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा

पूछताछ में हुआ खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह सामने आया कि घटना से दो-तीन दिन पहले मृतक द्वारा आरोपी के मामा की साइकिल वापस नहीं किए जाने के कारण दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें : Govind Yadav Death Case : मामूली विवाद बना जानलेवा, दुर्ग में मजदूर की हत्या, 6 दिन बाद तोड़ा दम

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

कोर्ट में पेश किया गया चार्जशीट : Dhamtari Murder Case

इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 103(1), 351(2) सहपठित धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच पूरी कर अभियोग पत्र समयबद्ध रूप से न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Serial Killer Arrested : मामूली विवादों में 8 लोगों की हत्या, गाली और शक बना वजह

दोनों आरोपियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा

मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत सशक्त साक्ष्यों और धमतरी पुलिस की प्रभावी विवेचना के आधार पर न्यायालय ने आरोपी मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 500-500 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इसके अलावा विचारण अवधि के 529 दिनों का समायोजन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 468 के अंतर्गत प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें : Police Transfer 2026 : पुलिस महकमे में फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले; कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

तत्कालीन जांच अधिकारी होंगे पुरस्कृत : Dhamtari Murder Case

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय (भा.पु.से.) की ओर से इस हत्या मामले में उत्कृष्ट और प्रभावी विवेचना कर दोषियों को कठोर दंड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जांच अधिकारी निरीक्षक राजेश मरई को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : धमतरी ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपियों की ‘विक्ट्री सेल्फी’ वायरल: प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, सामाजिक संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

आगे भी जारी रहेगा अभियान

धमतरी पुलिस का कहना है कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष विवेचना और प्रभावी अभियोजन के माध्यम से अपराधियों को कठोर दंड दिलाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : Pendra Jeweler Murder Case  : मर्डर के बाद जंगल में काटी रात, सबूत मिटाने बैग फूंका, 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

 

ख़बरें और भी हैं : Raigarh murder case  : पत्तल और परोसने पर छिड़ा ‘खूनी’ संग्राम! दावत के बीच हुआ मर्डर

हुगली नदी में PM मोदी का फोटोशूट: नाविकों से की मुलाकात, तस्वीरें कीं साझा
300 Masks Seized Chhattisgarh : पुलिस ने 300 डरावने मुखौटे जब्त किए, व्यापारियों को सख्त चेतावनी
दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर, दोनों लोको पायलट घायल, इंजन और गार्ड का डिब्बा ट्रैक से नीचे जा गिरा, फ्रेट कॉरिडोर पर रेल यातायात प्रभावित, देखिए विडियो
Vehicle Registration News : 35 हजार वाहन मालिक रडार पर, अब घर पहुंचेगा नोटिस
MGNREGA Poultry Shed : मनरेगा से निर्मित पक्का मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय, आजीविका हुई सुदृढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?