CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amit Jogi’s attack on the bullion trader firing incident : कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Amit Jogi’s attack on the bullion trader firing incident : कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

By Newsdesk Admin
30/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले के कोटमी गांव में सरेराह सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या और लूटपाट के मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अमित जोगी ने जिले की कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। अमित जोगी ने इस घटना को विचलित करने वाला बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और आरोप लगाया है कि यह हत्याकांड जिले में पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी प्रशासनिक व्यवस्था का सीधा परिणाम है। (Amit Jogi’s attack on the bullion trader firing incident)

Contents
  • अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा संगठित रैकेट…
  • कोटमी की घटना प्रशासनिक नाकामी का सीधा परिणाम…
  • अमित जोगी की प्रमुख मांगें : Amit Jogi’s attack on the bullion trader firing incident

सोची-समझी साजिश तो नहीं ? : Amit Jogi’s attack on the bullion trader firing incident

अमित जोगी ने कहा कि जिले के अलग-अलग जगहों में 115 से अधिक सीसीटीवी कैमरे का बन्द होना तकनीकी खराबी या सोची-समझी साजिश तो नहीं। ​जिले के मुख्य और अंतरराज्यीय मार्गों पर करोड़ों की लागत से 115 HD सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना के समय एक भी कैमरा चालू नहीं था। यह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि अपराधियों और तस्करों को सुरक्षित रास्ता देने की एक सोची-समझी साजिश है, ताकि वे बिना किसी सुराग के फरार हो सकें। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला इंटरस्टेट स्मगलिंग का हब और ब्लैक इकोनॉमी का केंद्र बन चुका है

अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा संगठित रैकेट…

​उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान प्रशासन और सरकार के संरक्षण में यह जिला वैध व्यापार के बजाय पूरी तरह से ब्लैक इकोनॉमी पर निर्भर हो चुका है। यहां अधिकारियों की मिलीभगत से एक संगठित रैकेट चल रहा है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में 7 प्रमुख अवैध चीजों की एंट्री इसी जिले से हो रही है। ​अवैध शराब, गांजा, सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स ,​कोयला, रेत का अवैध उत्खनन और बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी यहां से गुजरने वाले हर अवैध ट्रक से नीचे से ऊपर तक एक तय कट कमीशन वसूला जा रहा है।

कोटमी की घटना प्रशासनिक नाकामी का सीधा परिणाम…

अमित जोगी ने कहा कि ​एक लंबे अरसे के बाद हमारे परिवार की जनप्रतिनिधि के रूप में सक्रियता न होने का खामियाजा जनता भुगत रही है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह निरंकुश हो चुका है और जनता में सुरक्षा के बजाय भय का माहौल है। जिस जिले से कभी पूरे प्रदेश की राजनीति तय होती थी, आज वह प्रशासनिक उपेक्षा के कारण अनाथ महसूस कर रहा है। कोटमी की घटना इसी प्रशासनिक नाकामी का सीधा परिणाम है।

अमित जोगी की प्रमुख मांगें : Amit Jogi’s attack on the bullion trader firing incident

​कोटमी हत्याकांड के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। ​जवाबदेही तय हो बंद पड़े सभी 115 सीसीटीवी कैमरों को तुरंत चालू कर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। जिले में सक्रिय नशे और तस्करी के इस संगठित सिंडिकेट को तुरंत ध्वस्त किया जाए।

पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर नाप तौल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Blackmail Video Trap: बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर युवक को जाल में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग
अम्बिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने लिखा रेल मंत्री को पत्र 🟢 कमलपुर स्टेशन पर कोविड काल से बंद इस सुविधा को बहाल करने की मांग
आखिर मामा भांजा प्रतिष्ठान पर चल ही गया बुलडोजर…..पहचान छिपा हो रहा था व्यवसाय, निगम ने ढहाया अवैध कब्जा
SIR Voter Objection Row: Special Revision में एक ही समुदाय के नामों पर आपत्ति, गौरेला में बढ़ा विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?