CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case

सीजी भास्कर, 21 जुलाई। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश धोखाधड़ी मामले में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ (54) को कोतरारोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 20 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। (Sahara India Fraud Case)

Contents
  • 3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा : Sahara India Fraud Case
  • ससुराल आने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा
  • फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी : Sahara India Fraud Case

पुलिस के मुताबिक, मामले में शिकायतकर्ता विकास निगानिया ने 29 सितंबर 2022 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कंपनी की विश्वसनीयता तथा आरबीआई से अधिकृत होने का भरोसा दिलाकर वर्ष 2017 के दौरान शिकायतकर्ता, उनकी माता और पत्नी से विभिन्न योजनाओं में करीब 40 लाख रुपये निवेश कराए। परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी निवेश की रकम वापस नहीं की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि निवेशकों से सहारा इंडिया के नाम पर राशि जमा कराई गई और विभिन्न सहकारी समितियों के नाम से बॉन्ड जारी किए गए। पुलिस ने इसे निवेशकों के साथ सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला बताया है।

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

 

3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा : Sahara India Fraud Case

यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

जिला प्रशासन, विभिन्न बैंकों, मंत्रालयों और निवेशकों से मिले दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले में सहारा इंडिया समूह के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, सेक्टर मैनेजरों और रीजनल अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई। अब तक रायगढ़ सहित अन्य जिलों से मिली शिकायतों के आधार पर 3,848 निवेशकों से कुल 40 करोड़ 78 लाख 16 हजार 739 रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हो चुका है। इस मामले में पुलिस पूर्व शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश शर्मा, खरसिया के पूर्व शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार साहू, कंपनी डायरेक्टर करुणेश अवस्थी, सेक्टर मैनेजर अमृत लाल श्रीवास और सहारा इंडिया बिलासपुर के रीजनल मैनेजर रजनीष तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनके खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश किया जा चुका है।

ससुराल आने की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें : Share market fraud of Rs 48 lakh : 3% मासिक मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों को बनाया शिकार

पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय कुमार शराफ गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने ससुराल कोतरारोड़ आया हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी हासिल की। आरोपी के कब्जे से सहारा इंडिया कंपनी के कबीर चौक स्थित फ्रेंचाइजी कार्यालय के विकास एवं प्रशासन से संबंधित आदेश पत्र और कंपनी से जुड़े एमओयू की प्रतियां जब्त की।

फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी : Sahara India Fraud Case

यह भी पढ़ें : Durg cyber fraud : ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी से उसके आई कार्ड, नियुक्ति एवं कार्य आदेश से संबंधित दस्तावेज, बैंक खाते, जमीन से जुड़े दस्तावेज तथा धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई कार और मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। नए साक्ष्य सामने आने के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एएसआई विल्फ्रेड मसीह और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : Stock Market : अचानक क्यों दौड़ पड़ा शेयर बाजार, निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स में आई बड़ी छलांग

ख़बरें और भी हैं : Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपये डूबे

भाठागांव में पाइपलाइन फूटी, सड़क पर घंटों बहता रहा पानी, अमला नदारद
CG Vyapam Pharmacist Exam Date : CG व्यापम फार्मासिस्ट भर्ती, एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को परीक्षा; जाने ड्रेस कोड और जरूरी नियम
नवरात्रि के अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने 4 स्कूल की 80 बालिकाओं को दी सायकल, तिलक लगा, माला पहना, चुनरी ओढ़ा कर उपहार भी दिया
MPPSC Result: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और 25 के परिणाम घोषित, कट ऑफ नहीं किया जारी..
Balodabazar Wildlife Cleanliness Drive : पर्यावरण बचाने की ऐतिहासिक पहल, तुरतुरिया धाम को बना प्लास्टिक फ्री जोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?