CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बैंक मैनेजर की कथित मिलीभगत से वसूली एजेंट ने उड़ाए 1.40 करोड़, महिलाएं सदमे में

बैंक मैनेजर की कथित मिलीभगत से वसूली एजेंट ने उड़ाए 1.40 करोड़, महिलाएं सदमे में

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। एक वसूली एजेंट ने ऋण के पैसे बैंक में जमा करने के नाम पर महिलाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए ठग लिए और फरार हो गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब पैसे वापसी को लेकर महिलाओं को बैंक से नोटिस भेजा गया।

बिहार के भागलपुर के नवगछिया में धोखाधड़ी का रह बड़ा मामला सामने आया है। नवगछिया बाजार के केनरा बैंक में जमकर हंगामा हुआ। तीन दर्जन से अधिक महिलाएं अचानक बैंक प्रबंधक के चैंबर में घुसीं और बवाल मचा दिया।

लोन वापस नहीं मिलने पर बैंक द्वारा समूह की महिलाओं को नोटिस भेजा गया था। जब महिलाएं बैंक पहुंचीं तो पता चला कि पैसा ही जमा नहीं किया गया है, जिससे महिलाएं उग्र हो गईं।

उन्हे पता चला वसूली एजेंट 1 करोड़ 40 लाख लेकर फरार हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एनजीओ समाज उन्नति केंद्र में महिलाओं को केनरा बैंक के माध्यम से ऋण (Loan) दिलाया जाता था। एक समूह में 5 से 6 महिलाएं होती थीं।

प्रत्येक महिलाओं को एक लाख से 2 लाख तक बैंक से एनजीओ द्वारा ऋण दिलाया जाता था। एनजीओ के एजेंट समूह की महिलाओं से ऋण वसूली कर बैंक में जमा करते थे, लेकिन यहां तो एजेंट ही ऋण वसूली का रुपया लेकर फरार हो गया।

ऋण वापस नहीं मिलने पर बैंक द्वारा समूह की महिलाओं को जब नोटिस जारी किया गया तो महिलाओं के पैरों तले जमीन खिसक गई। नोटिस मिलने के बाद महिलाएं बैंक पहुंचीं और हंगामा खड़ा कर दिया।

महिलाओं का कहना था कि हम लोग प्रत्येक महीने लोन की राशि एजेंट के माध्यम से जमा करते थे। एजेंट वसूली करने के लिए आता था। हम लोगों ने पैसे जमा कर दिए थे।

बावजूद अब भी बैंक में ऋण का रुपया बकाया दिखाया जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि बैंक मैनेजर की मिली भगत से एजेंट रुपए का गबन किया है।

कैसे हुई ठगी?

मामले को लेकर बैंक के मैनेजर इमरान सिद्दीकी ने बताया कि हमारे यहां पर 95 लोन हुए थे। उस समय मैं ब्रांच में था। समाज उन्नति केंद्र के दो एजेंट अमरेश और संजीत किस्त इकट्ठा करते थे और ला कर बैंक में जमा करते थे।

एक साल के बाद उन्होंने किसी का चार किस्त किसी का पांच किस्त लेकर यहां पर जमा नहीं किया। उसकी वजह से अब सब अकाउंट एलपी हो रहा है। जो मेन मेंबर होते हैं, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, उनके सिविल स्कोर पर भी असर पड़ रहा है।

Fake Love Suicide Post: इंस्टाग्राम पर मौत की पोस्ट डालकर जहर पी गया युवक, पुलिस ने आखिरी वक्त पर ऐसे बचाई जान
A young man who came to save his brother was murdered : चापड़ से गला काटा
अगर भारत के पास 10 अब्दुल कलाम होते तो डिफेंस R&D में और कमाल हो जाता…’, आकाश मिसाइल बनाने वाले साइंटिस्ट ने क्या कहा
खबर विशेष : छत्तीसगढ़ का ऐसा गणेश मंदिर जो दास राजाओं ने 16 दशक पूर्व बनवाया, यहां मूर्धन्य कवि मुक्तिबोध, बख्शी और बलदेव मिश्र भी करते थे आराधना, अब तक 124 चांदी के छत्र, 1866 में गणेश मंदिर का निर्माण, 158 वर्षों से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव
Cyber Crime Rajasthan: कहीं जामताड़ा न बन जाए राजस्थान का डीग! तीन महीने में 615 ठग गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour e-KYC : श्रम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हो सकता है योजनाओं का लाभ

सीजी भास्कर, 18 जून : श्रम विभाग में…

Fertilizer Seed Raid
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त

सीजी भास्कर, 18 जून :  खरीफ सीजन में…

Khalnayak Returns : ‘चोली के पीछे’ रीमिक्स में नजर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया!

सीजी भास्कर, 18 जून : संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित…

RTO/DTO Headquarters Presence
RTO/DTO Headquarters Presence : RTO/DTO मुख्यालय में रहकर करें काम, बकाया वसूली और बस संचालन पर सख्ती के निर्देश

सीजी भास्कर, 18 जून : परिवहन विभाग की…

PM SETU Scheme 
PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

सीजी भास्कर, 18 जून : प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?