CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केनरा बैंक में 87 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन:भिलाई में 111 खातों में आए साइबर फ्रॉड के पैसे, खाता धारकों से पूछताछ करेगी पुलिस

केनरा बैंक में 87 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन:भिलाई में 111 खातों में आए साइबर फ्रॉड के पैसे, खाता धारकों से पूछताछ करेगी पुलिस

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्थित केनरा बैंक के 111 खातों में 87 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन हुआ है। इससे पहले मोहन इलाके में स्थित केनरा बैंक के 111 संदिग्ध खातों में 86.33 लाख के संदिग्ध लेन देन मिले थे। मामला वैशाली नगर थाना इलाके का है।

वैशाली नगर पुलिस के मुताबिक, वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक के मैनेजर रघुवीर सिंह सिंगोदिया ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, बैंक के ऑडिट में 111 संदिग्ध खाते मिले हैं। इन बैंक खाते में 87 करोड़ रुपए साइबर फ्राड के जरिए आए हैं।

भिलाई के खातों में 22 लाख रुपए की रकम होल्ड

वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक में जो संदिग्ध खाते मिले हैं, उसमें 87 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। पुलिस ने समय रहते खातों को ट्रैक कर उसमें 22 लाख रुपए की राशि को होल्ड पर डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि, यह राशि तभी रिलीज होगी, जब पैसों के सही होने के पूरे प्रमाण मिल जाएंगे।

खाता धारकों से होगी पूछताछ

थाना प्रभारी अमित अंदानी का कहना है कि, पुलिस उन सभी खाता धारकों से पूछताछ करेगी, जिनके नाम पर यह खाते हैं। इसके बाद यदि वो लोग दोषी पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दुर्ग में भी पकड़े गए थे 111 संदिग्ध खाते

बता दें कि, तीन महीने पहले 18 जनवरी को दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने भी इस तरह 111 संदिग्ध खातों में 86.33 के संदिग्ध लेनदेन को लेकर साइबर फ्राड का मामला दर्ज किया था। यह सभी खाते दुर्ग स्थित कर्नाटक बैंक की स्टेशन रोड शाखा में संचालित पाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

तत्कालीन मोहन नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया था कि, उन्होंने गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर मामला दर्ज किया था। गृह मंत्रालय के पोर्टल बैंक के जरिए भी इस मामले की जांच चल रही है।

Stray Cattle Control Campaign : सड़क हादसों पर सर्जिकल स्ट्राइक, एक महीने तक चलेगा अभियान, कलेक्टरों के लिए सख्त आदेश जारी
Religious Conversion Case: बिलासपुर में महिलाओं और बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप, प्रार्थना सभा में हंगामा — 3 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, प्रदेशभर में 3.38 लाख परीक्षार्थी, सख्त चेकिंग के बाद मिली एग्जाम सेंटर में एंट्री..
Medicinal & Aromatic Farming Award : औषधीय और सुगंधित पौधों के कृषिकरण में छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिला सम्मान
8th pay commission : केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी , 51,480 रूपए होगी न्यूनतम बेसिक सैलरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition

CG police transfer news : बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 61 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

CG police transfer news

Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

Jashpur mobile tower incident

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?