CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pawandeep Rajan Health Update: आईसीयू में हैं इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन, टीम ने बताया अब कैसी है हालत

Pawandeep Rajan Health Update: आईसीयू में हैं इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन, टीम ने बताया अब कैसी है हालत

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। ‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोशल मीडिया पर सिंगर की अस्पताल के बिस्तर पर इलाज की कई वीडियो वायरल हुई थी जिसके बाद फैंस टेशन में आ गए थे और अब उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Contents
  • पवनदीप राजन की कैसी है हालत?
  • पवनदीप अब खतरे से हैं बाहर
  • फैंस का जताया शुक्रिया
  • उत्तराखंड के सीएम ने भी पवनदीप के ठीक होने की दुआ की
  • पवनदीप ने जीता था ‘इंडियन आइडल 12’
वहीं अब पवनदीप राजन की टीम ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर सिंगर का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि राजन की हालत अब बेहतर है। वह आईसीयू में हैं और उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हैं।

पवनदीप राजन की कैसी है हालत?

पवनदीप राजन की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सिंगर का हेल्थ अपडेट जारी किया है।

पोस्ट में लिखा है, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें कई फ्रैक्चर के साथ चोटें भी लगी हैं।”

पवनदीप अब खतरे से हैं बाहर

टीम ने बताया कि सोमवार का दिन राजन के परिवार के लिए भारी था, उन्होंने आगे बताया, “कल का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए मुश्किल और कष्टदायक रहा। पूरे दिन वह दर्द और बेहोशी से जूझते रहे। हालांकि, बहुत सारी जांच हुई और डायग्नोज के बाद उन्हें शाम 7 बजे के करीब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, फिलहाल वह आईसीयू में हैं। 3-4 दिन के आराम के बाद कुछ जरूरी ऑपरेशन किया जाएगा।”

फैंस का जताया शुक्रिया

टीम ने फैंस और वेलविशर्स का आभार जताते हुए आगे लिखा, “यह उनके सभी फैंस, परिवार, मित्रों और विश्व भर के शुभचिंतकों के आशीर्वाद और समर्थन का ही परिणाम है कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. पवन को अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया।”

उत्तराखंड के सीएम ने भी पवनदीप के ठीक होने की दुआ की

बता दें, हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके ड्राइवर राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा को भी काफी चोटें आई हैं. तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हादसा सोमवार तड़के 3:30 बजे के आसपास हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

पवनदीप ने जीता था ‘इंडियन आइडल 12’

पवनदीप ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल‘ के 12वें सीजन से अपने करियर की शुरुआत की थी और जीत की ट्रॉफी अपने नाम की थी. वह कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दे चुके हैं। उनके पास अपना म्यूजिक स्टूडियो भी है, जिसमें वह नए-नए गाने रिकॉर्ड करते हैं. वह सिंगिंग के साथ-साथ तबला, गिटार और ढोलक जैसे कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर हैं।

Raipur Mekahara Hospital Fire : मेकाहारा के कैजुअल्टी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी
Raigarh Sanitation Protest : कांग्रेस का हल्ला बोल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
भिलाई में चाकू लेकर “दहशत” मचा रहे आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
Police Station Love Marriage CG–MP: जब प्रेम ने कानून की चौखट पर ली सात फेरे की शपथ
भिलाई सेक्टर-6 से निकला युवक गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन में फंदे से झूलता मिला, पुलिस भर्ती का सपना टूटा, बहन का छलक उठा दर्द, कहा – “हमें कानून पर पूरा भरोसा, भाई को न्याय मिलना चाहिए” देखिए विडियो “एक बहन की टूटती आस पर पैबंद”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?