CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Firozabad Well Accident : कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने उतरे चाचा और दो भतीजों की मौत

Firozabad Well Accident : कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने उतरे चाचा और दो भतीजों की मौत

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share
Baby Dies In Road Accident
Baby Dies In Road Accident

सीजी भास्कर, 24 जून| Firozabad Well Accident : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 30 फीट गहरा सूखा कुआं चाचा और दो भतीजों के लिए कब्र बन गया। कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने के लिए उतरे तीनों एक के बाद-एक अचेत होते गए। उन्हें निकालने में असफल होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। चार घंटे बाद किसी तरह तीनों के शव निकाले जा सके। मौत की वजह कुएं में बनी जहरीली गैस बताई जा रही है।

घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। 27 वर्षीय चंद्रवीर अपने भतीजे अजय व ध्रुव, गौरव व अन्य के साथ खेत पर गए थे। चारों सूखे कुएं के मुहाने पर बैठे थे। बातचीत के दौरान साथ बैठे ध्रुव के चचिया ससुर मिंतराम का मोबाइल कुएं में गिर गया। मोबाइल को निकालने के लिए अजय रस्सी के सहारे उतरा, लेकिन काफी देर तक उसकी कोई आवाज नहीं (Firozabad Well Accident)आई। अनहोनी की आशंका के चलते चंद्रवीर उतरा और उसके बाद ध्रुव भी कुएं में उतर गया। कुएं के अंदर उतरे तीनों की कुछ देर तक आवाज न आने पर गौरव घबरा गया और दौड़ते हुए गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। रस्सी डालकर जोर-जोर से आवाजें दीं, लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। कुएं में तीन युवकों के फंसे होने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार फायर ब्रिगेड के स्टेशन प्रभारी ब्रजेश कुमार ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन आक्सीजन सिलेंडर लीक होने के कारण सफल नहीं (Firozabad Well Accident)हुए। इसके बाद फिरोजाबाद से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचीं। चार घंटे बाद तीनों शवों को एक-एक कर निकाला गया। इस घटना से गांव में चीखपुकार मच गई। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया कि कुआं कई वर्षों से सूखा था। इसमें जहरीली गैस बनने से मौत का कारण माना जा रहा है।

गोवा में भारी बारिश से आई बाढ़, पानी के तेज बहाव में बह गया स्कूटी सवार
भिलाई से लापता नौवीं क्लास के तीन नाबालिग की 48 घंटे बाद भी खबर नहीं, बिना मोबाइल ट्रेसिंग में आ रही दिक्कत
CG News : “मेरी मुर्गियों के कातिल को कड़ी सजा दो साहेब….❗मरी-अधमरी मुर्गियां लेकर इंसाफ थाने पहुंचा
Ambikapur Stray Bull Attack : कलेक्टर का आदेश बेअसर, सांड के हमले में महिला की मौत
CG BrEaKiNg 🛑 एक ही मकान में दो सगे भाइयों की मिली लाश 🛑 हत्या या आत्महत्या…..जांच में जुटी दुर्ग पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?