CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब पुलिस वाले भी सायबर ठगों के निशाने पर, थाना में बैठे टीआई को आठवीं बार दिखाया “Digital Arrest” का भूत, अफसर बन गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी

अब पुलिस वाले भी सायबर ठगों के निशाने पर, थाना में बैठे टीआई को आठवीं बार दिखाया “Digital Arrest” का भूत, अफसर बन गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी

By Newsdesk Admin
03/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 दिसंबर। पूरे देश का ऐसा कोई कोना छूटा नहीं है जहां सायबर ठगों ने जाल न फेंका हो। हर रोज ठगी के नये नये पैंतरे हम सबको देखने और सुनने को मिल रहे हैं। आम जनता में जो लोग छोटी सी भी चूक कर रहे हैं पलक झपकते ही लाखों रूपये उनके खातों से पार हो जा रहे हैं। कई लोगों के जीवन भर की कमाई भी सायबर ठगों की भेंट चढ़ गई है। साइबर ठगों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिस वालों को भी निशाना बनाने से चूक नहीं रहे। इंदौर में एक थाना प्रभारी को थाने में ही डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की गई। पर वे अपनी सूझबूझ से उनके चंगुल में नहीं आए। हम अपने पाठकों से भी लगातार अपील कर हैं कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी से सतर्क रहें। पुलिस साफ तौर पर बता चुकी है कि digital arrest जैसा कुछ है ही नहीं यह सिर्फ और सिर्फ ठगी का नया तरीका है जिसमें डरा धमका कर सुनियोजित तरीके से ठगी की जा रही है। अगर किसी को कोई संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें और मामले की जानकारी दें। डिजिटल युग में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम जागरूक रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें।

आपको बता दें कि परदेशीपुरा थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी को बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट का प्रयास किया है। एक शातिर व्यक्ति ने फोन पर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए थाना प्रभारी को डराते हुए गंभीर परिणामों की धमकी दे फंसाने की कोशिश की जरूर किंतु पंकज द्विवेदी ने समझदारी से इस धोखाधड़ी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अज्ञात व्यक्ति ने पंकज द्विवेदी को फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा एक वरिष्ठ अधिकारी बताया और दावा किया कि थाना प्रभारी किसी मामले में फंस गए हैं। उसने धमकी भरे लहजे में गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही और आगे की बातचीत में उनसे व्यक्तिगत जानकारी और धनराशि की मांग करने की कोशिश की।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब कॉल आई तभी वो समझ गए कि यह धोखाधड़ी का प्रयास है। उन्होंने बातचीत को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और तुरंत कॉल को काट दिया। टीआई द्विवेदी ने बताया कि इस प्रकार के डिजिटल अरेस्ट के प्रयास उनके साथ पहले भी सात बार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी के साथ भी हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहना बहुत जरूरी है। ऐसी कॉल्स पर विश्वास न करें, किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी साझा न करें और पैसे की लेन- देन से बचें।

Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज
CG Breaking : पति से अनबन ठीक करवाने महिला ने तांत्रिक को दिए 14 लाख कैश और 4 लाख के जेवर, पुलिस से कहा – साहब..❗मेरे घर में डकैती हुई है..” मामला राजधानी रायपुर का
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में सरकार ने तय किए प्रशासक, अब कलेक्टरों के हवाले नगर, आ गया नोटिफिकेशन
सनसनीखेज मामला : शादी से इनकार करने पर युवक ने लगाई फांसी, यूट्यूबर महिला पर लव जिहाद का आरोप..!
Guest Teacher  : नाबालिग छात्रा से अश्लील फोटो-वीडियो मांगने का आरोप, फेल करने की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?