CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
18/09/2026
Share
Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। महतारी वंदन योजना के तहत करीब ढाई साल तक हर महीने एक हजार रुपए की किस्त पाने वाली हजारों महिलाओं को अब अपात्र बताया (Mahtari Vandan Yojana) जा रहा है। दोबारा जांच के बाद कुछ हितग्राहियों से पहले मिल चुकी राशि वापस जमा करने के लिए कहा गया है। मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार की शुरुआती जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।

Contents
  • जुलाई में सामने आए 27 हजार मामले  Mahtari Vandan Yojana
  • बिलासपुर में 542 महिलाएं अपात्र
  • खर्च हो चुकी रकम वापस करना चुनौती

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा है कि अगर महिलाएं अपात्र थीं, तो दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें योजना में शामिल किस आधार पर किया गया। साथ ही इतने समय तक उनके खातों में राशि किस जांच के आधार पर भेजी गई।

Mahtari Vandan Yojana

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

जुलाई में सामने आए 27 हजार मामले  Mahtari Vandan Yojana

 

कांग्रेस के मुताबिक जुलाई 2026 में प्रदेश में करीब 27 हजार ऐसे प्रकरण सामने आए थे, जिन्हें अपात्र माना गया। इनमें करीब 9 करोड़ रुपए की राशि वापस लिए जाने की जानकारी दी गई थी। रायपुर में 2 हजार 883 और रायगढ़ में 1 हजार 17 मामले बताए गए थे।

यह भी पढ़ें: Raipur CCTV Camera News : रायपुर में 900 बंद कैमरों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, सिस्टम के लिए 12 करोड़ मंजूर

बिलासपुर में 542 महिलाएं अपात्र

 

बिलासपुर में 4 लाख 17 हजार 902 हितग्राहियों के रिकॉर्ड की जांच की गई। विभाग के मुताबिक इसमें 542 महिलाएं अपात्र पाई गईं। इनमें से करीब 30 लाख रुपए की राशि वापस ली जा चुकी है।

कांग्रेस का कहना है कि आवेदन के समय महिलाओं के दस्तावेजों की जांच की गई थी। ऐसे में बाद की जांच में अपात्र पाए गए मामलों में यह स्पष्ट होना चाहिए कि शुरुआती जांच में गलती कहां हुई।

यह भी पढ़ें: Drowning Incident : तालाब में नहाने गईं तीन मासूम सहेलियां नहीं लौटीं घर, डूबने से मौत

खर्च हो चुकी रकम वापस करना चुनौती

 

कांग्रेस ने दावा किया है कि कई महिलाओं ने योजना से मिली रकम घर के खर्च, बच्चों की जरूरत और बिजली बिल जैसे कामों में खर्च कर दी है। अब राशि वापस मांगे जाने से उनके सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने मांग की है कि अपात्र घोषित की गई महिलाओं को किस आधार पर अपात्र माना गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही जिन मामलों में सरकारी जांच के बाद पात्र मानकर भुगतान हुआ था, वहां राशि वापस लेने से पहले संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

फिलहाल अपात्र हितग्राहियों की पहचान और राशि वापसी को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बहस जारी है।

खबरें और भी हैं…Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 

गुलाबी ठंड ​​​​​​​के बीच मैदान में जमी थी जुआ की महफ़िल और पहुंच गई पुलिस, 8 लोग पकड़ाए, 1.10 लाख कैश और सवा लाख का मोबाइल जब्त
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान
Water Conservation CG : सरायपाली दौरे में विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को तेज करने के निर्देश
मरहीमाता दर्शनार्थियों से मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में
Cyber Fraud : पेंशन खाते से रहस्यमयी तरीके से उड़ गए 77 हजार, रिटायर्ड TI बने शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

महतारी वंदन योजना के तहत करीब ढाई साल…

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?