सीजी भास्कर, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर (Blood Donation Camp) लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुद रक्तदान कर लोगों से भी जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
इस दौरान कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम और मितानिनों ने भी रक्तदान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सकती है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करने की अपील Blood Donation Camp
मंत्री ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां हैं। सामान्य परिस्थितियों में रक्तदान के बाद शरीर प्राकृतिक रूप से रक्त की पूर्ति करता रहता है। उन्होंने लोगों से इन भ्रांतियों को दूर कर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने आगे आने की अपील की।
यह भी पढ़ें: Application Pending : 17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच
शिविर में जिले के साथ बाहर से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों (Blood Donation Camp) की टीम पहुंची। डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार उपचार तथा आगे की जांच को लेकर सलाह दी।
आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। महिलाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
खबरें और भी हैं…CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट


