CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मरहीमाता दर्शनार्थियों से मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में

मरहीमाता दर्शनार्थियों से मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

बिलासपुर में मरहीमाता मंदिर से लौट रहे दर्शनार्थियों पर रविवार शाम टाटीधार के पास हमला किया गया। पिकअप को साइड देने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक बच्चे का सिर फोड़ दिया और महिलाओं सहित कई लोगों को घायल कर दिया।

घायलों की शिकायत पर बेलगहना थाने में बाइक और पिकअप सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

यह घटना उस समय हुई जब एक ही परिवार के सदस्य मरहीमाता मंदिर में दर्शन कर पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया।

विवाद पिकअप को साइड देने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ। इसके बाद मोटरसाइकिल और दूसरी पिकअप में सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को लाठी-डंडों, मुक्कों और पत्थरों से पीटा। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोटा पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज की थी, जिसे बाद में बेलगहना पुलिस को सौंप दिया गया।

इस हमले में परिवार के कई सदस्य लहूलुहान हो गए। विश्राम प्रकाश बघेल और उनकी पत्नी चंद्रिका के शरीर पर गहरी चोटें आईं। उनके बेटे अजीत का सिर फट गया, जबकि अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें लगीं। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित विश्राम प्रकाश बघेल (खेती-किसानी) अपने भाई हेम कुमार, पत्नी चंद्रिका, बेटों अजीत और इंद्रजीत, भाई-बहू सरस्वती बंजारे और अन्य परिजनों के साथ पिकअप वाहन में सवार होकर भनवारटंक स्थित प्रसिद्ध मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए थे। यह हमला मंदिर से लौटते समय हुआ।

टाटीधार पुल के पास की घटना

रविवार 24 मई की शाम जब पूरा परिवार दर्शन कर वापस लौट रहा था, तभी टाटीधार से कुछ दूर पहले पुल के पास पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 10 सीडी 4419) पर सवार तीन युवक और उनके कुछ अन्य साथी (जो एक अन्य पिकअप में थे) वहां पहुंचे।

साइड देने के विवाद पर एकराय होकर बरपाया कहर

आरोपियों ने रास्ते में पिकअप को साइड देने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाइक सवार और उनके पिकअप वाले साथी गुट बनाकर पीड़ित परिवार को गालियां देने लगे। जब विश्राम प्रकाश ने गाली देने से मना किया, तो बदमाशों ने हाथ, मुक्कों और डंडों से उन पर हमला कर दिया।

पति और पिता को पिटता देख जब पत्नी चंद्रिका, बेटे अजीत, इंद्रजीत और भाई-बहू सरस्वती बंजारे बीच-बचाव करने दौड़े, तो हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Illegal Wood Seizure Chhattisgarh : प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ियों के चिरान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, संडी की सॉ मिल सील
BJP district executive declared : भिलाई नगर, अहिवारा, वैशाली नगर में तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
Soch Ki Sarhad Short Film: मनेंद्रगढ़ की फिल्म ने जीता इंटरनेशनल अवॉर्ड, छोटे शहर से बड़ी उड़ान
जशपुर की युवती की मानव तस्करी का खुलासा: जबरन शादी, यौन शोषण और एक लाख में बिक्री; 7 आरोपी गिरफ्तार..
New Year Celebration Raipur Police Guidelines: CCTV निगरानी में होगा जश्न, नियम टूटे तो सीधी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पूर्व केरल CM के परिवार पर ED शिकंजा, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों…

शराब दुकान के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल

कोरबा में शराब दुकान के बाहर 24 मई…

छत्तीसगढ़ में ईद-उल-अजहा की तैयारियां, 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

छत्तीसगढ़ में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को…

मरहीमाता दर्शनार्थियों से मारपीट, पुलिस आरोपियों की तलाश में

बिलासपुर में मरहीमाता मंदिर से लौट रहे दर्शनार्थियों…

धीरेंद्र शास्त्री से लेकर रामभद्राचार्य तक, कांग्रेस की बयानबाजी पर घमासान

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में रामकथा का भव्य मंच…

You Might Also Like

Teacher Rationalization In CG
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डशिक्षा

Teacher Rationalization In CG : छत्तीसगढ़ शिक्षा सुधार…! युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर

21/05/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में दिनदहाड़े दो महिलाओं की चेन खिंच भागे लुटेरे, वैशाली नगर में एक जा रही थीं मंदिर, दूसरी के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान वारदात

08/12/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

बैकुंठ धाम का युवक नंदिनी रोड पर लहराने लगा चाकू, छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

01/12/2024
छत्तीसगढ़

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?