CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Sex Racket : रायगढ़ में दो जगह चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  रायगढ़ में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी (Raigarh Sex Racket) की। साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने लालटंकी दानीपारा और मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक इलाके में दबिश देकर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग बालिकाओं को भी सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में लिया गया।

Contents
  • लालटंकी दानीपारा में पुलिस ने ऐसे किया खुलासा Raigarh Sex Racket
  • मिट्ठूमुड़ा में दूसरे ठिकाने पर भी छापेमारी
  • नाबालिगों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया
  • एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Rain Alert : दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा बारिश का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल ढहा

लालटंकी दानीपारा में पुलिस ने ऐसे किया खुलासा Raigarh Sex Racket

पुलिस को सूचना मिली थी कि लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। तय संकेत मिलने के बाद टीम ने मौके पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो नाबालिग बालिकाएं भी मिलीं, जिन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया।

यह भी पढ़ें :  AC Mechanic Theft Case : एसी मैकेनिक ने घर से चुराए डेढ़ लाख के जेवर, चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार

मिट्ठूमुड़ा में दूसरे ठिकाने पर भी छापेमारी

पहली कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक अन्य मकान में भी दबिश (Raigarh Sex Racket) दी। यहां से सुनीता मेहर और अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, मौके से संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में वहां मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे सुनीता मेहर के संपर्क में आने के बाद इस ठिकाने तक पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें : Chain Snatching Case : मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटी, मां-बेटे गिरफ्तार

नाबालिगों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया

पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग बालिकाओं की काउंसलिंग कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसपी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के शोषण से जुड़े अपराधों पर पुलिस की लगातार (Raigarh Sex Racket) नजर है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं :  Kushal Tandon : कुशाल टंडन ने जैद दरबार को किया किस, गौहर खान का रिएक्शन हुआ वायरल, बोलीं देखकर मजा आ गया

दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देते ही बिगड़ गई दोस्त की तबियत, स्टेज पर ही हो गई मौत, Amazon कर्मचारी था वामसी, देखिए विडियो
BSP Iron Theft : फ्लाई ऐश की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की चोरी, 250 टन माल जब्त
Abhinav Bindra Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं छूएंगी आकाश, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा देंगे तकनीकी ट्रेनिंग
भिलाई जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विंदु दारा सिंह, महाआरती कर बांटा प्रसाद, कहा- “गर्व है कि हम सनातनी हैं”
Insurance Scam : सहारा देने आया उपाध्यक्ष, बीमा क्लेम की करोड़ों में से 21 लाख गटक गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?