CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Raigarh News
Raigarh News

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। Raigarh News के तहत रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा (Raigarh News) हो गया। पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत ने छात्राओं को दी जाने वाली साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण का विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई।

Contents
  • 7 छात्राओं को बांटी जानी थीं साइकिलें Raigarh News
  • साइकिल की गुणवत्ता और बिल दिखाने की उठाई मांग
  • प्राचार्य की सूचना पर पुलिस ने लिया हिरासत में Raigarh News
  • शिक्षा विभाग ने क्या कहा

घटना के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि साइकिलों की खरीद शासन स्तर पर की गई है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका वितरण किया जा रहा था।

Raigarh News

यह भी पढ़ें : Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

7 छात्राओं को बांटी जानी थीं साइकिलें Raigarh News

जानकारी के अनुसार, लैलूंगा ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल कूपाकानी में मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 7 छात्राओं को साइकिलें वितरित की जानी थीं। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और साइकिलों की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई।

साइकिल की गुणवत्ता और बिल दिखाने की उठाई मांग

रवि भगत ने आरोप लगाया कि साइकिल पर हीरो का नाम लिखा है, जबकि उस पर कावेरी का स्टीकर लगा हुआ है। उन्होंने साइकिलों की खरीद से संबंधित बिल और रसीद दिखाने की भी मांग की, ताकि उनकी कीमत और गुणवत्ता की जानकारी मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक गुणवत्ता पर सवालों के बीच साइकिलों का वितरण नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :  Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

प्राचार्य की सूचना पर पुलिस ने लिया हिरासत में Raigarh News

स्कूल के प्राचार्य ने रवि भगत को समझाने का प्रयास किया और बताया कि साइकिलें शासन की योजना के तहत प्राप्त हुई हैं। इसके बावजूद विवाद बढ़ने पर प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शिक्षा विभाग ने क्या कहा

लैलूंगा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रवि सारथी ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों (Raigarh News) को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों की खरीद शासन स्तर पर की जाती है और उसी के अनुसार स्कूलों में वितरण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 7 छात्राओं को साइकिलें वितरित की जानी थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान विरोध होने के कारण स्थिति विवादित हो गई।

खबरें और भी हैं : Bastar Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, बस्तर में लगातार बारिश, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

MY Bharat : युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर, कलेक्टर ने दिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश
शीतलहर के दौरान सुबह लगने वाली दुर्ग जिले की स्कूलों का समय बदला, कल से इतने बजे से लगेगी क्लास
भिलाई निगम से स्थानांतरित अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा और सहायक अभियंता आलोक पसीने का कार्यकाल जांच के दायरे में…❓वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने लिखा CM विष्णुदेव को पत्र
Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला
Magarlod Blade Attack : छठठी कार्यक्रम में युवती पर अश्लील टिप्पणी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर ब्लेड से हमला

अश्लील टिप्पणी का विरोध (Magarlod Blade Attack) करने…

Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी (Nashili…

Smart Meter Sihawa : स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, लक्ष्मी ध्रुव बोलीं- गरीबों का बढ़ा बिजली बिल
Smart Meter Sihawa : स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग, लक्ष्मी ध्रुव बोलीं- गरीबों का बढ़ा बिजली बिल

सिहावा की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने…

Solar Pump Dhamtari : 6 महीने से बंद सोलर पंप, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पानी
Solar Pump Dhamtari : 6 महीने से बंद सोलर पंप, शिकायत के बाद भी नहीं मिला पानी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के…

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?