CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
28/07/2026
Share
Korba River Accident
Korba River Accident

सीजी भास्कर, 28 जुलाई। Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक हादसे (Korba River Accident) की खबर सामने आई है। रजगामार क्षेत्र की पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए एक कारपेंटर की डूबने से मौत हो गई। बेटे ने नदी में छलांग लगाकर पिता को बाहर निकाल लिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।

Contents
  • मछली पकड़ने गए थे राजकुमार खैवार Korba River Accident
  • बेटे ने नदी में छलांग लगाकर बचाने की कोशिश की
  • पुलिस ने शुरू की जांच Korba River Accident
  • प्रतिबंध के बावजूद लोग उठा रहे जोखिम

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से उफनती नदियों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

Korba River Accident

यह भी पढ़ें : Bastar Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, बस्तर में लगातार बारिश, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट

मछली पकड़ने गए थे राजकुमार खैवार Korba River Accident

जानकारी के अनुसार, श्यामनगर बस्ती निवासी 45 वर्षीय राजकुमार खैवार पेशे से कारपेंटर थे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह जाल लेकर पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनका बेटा संदीप खैवार उन्हें तलाशते हुए नदी किनारे पहुंचा।

बेटे ने नदी में छलांग लगाकर बचाने की कोशिश की

नदी के पास पहुंचते ही संदीप को मदद के लिए आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि उसके पिता गहरे पानी में डूब रहे हैं। बिना समय गंवाए उसने नदी में छलांग लगाई और उन्हें बाहर निकाल लिया। संदीप ने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे बाद बाइक से राजकुमार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : Raipur Municipal Corporation : रायपुर में दुकानों की ब्रांडिंग पर नई सख्ती, बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर 50 हजार तक जुर्माना

पुलिस ने शुरू की जांच Korba River Accident

घटना की सूचना मिलने पर रजगामार पुलिस अस्पताल पहुंची और मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

प्रतिबंध के बावजूद लोग उठा रहे जोखिम

हाल के दिनों में जिले में नदी-नालों में डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रशासन ने बरसात के दौरान लोगों से उफनती नदियों से दूर रहने की अपील (Korba River Accident) की है। संबंधित विभाग की ओर से नदी-नालों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं : Waterlogging Crop Damage : 100 एकड़ फसल जलमग्न, खेत बने तालाब, परेशान किसानों ने प्रशासन से लगाई राहत की गुहार

Stamp Duty Cess Removed : अब सस्ती होगी जमीन-घर की रजिस्ट्री, 0.60% सेस खत्म, हर साल जनता को 460 करोड़ की राहत
बिलासा देवी एयरपोर्ट का भविष्य अधर में, हाईकोर्ट नाराज़…
Mineral Block Auction in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की धरती में छिपा औद्योगिक सोना, राज्य सरकार ने खोले ई-नीलामी के दरवाजे
भिलाई में महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता पर हुई कार्यशाला
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री साय कैबिनेट में शामिल हुए तीन नए मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!
Congress National Secretary : छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं का दिल्ली में इंटरव्यू, राष्ट्रीय सचिव की कुर्सी पर किसके नाम लगेगी मुहर!

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन…

Kaun Banega Crorepati 18
Kaun Banega Crorepati 18 : KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने बताया अपना अधूरा सपना, बोले- संगीत न सीख पाने का है अफसोस

कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर अमिताभ…

Bilaspur Municipal Corporation
Bilaspur Municipal Corporation : बिलासपुर में सड़क निर्माण पर ठेकेदारों का अतिरिक्त भुगतान का दबाव, 70 करोड़ के काम पर संकट

करीब 70 करोड़ रुपए के सड़क डामरीकरण कार्यों…

CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण
CM Sai Action : खामभाठा पुल पर सीएम साय सख्त, कलेक्टर से ली जानकारी, तय समय में पूरा होगा निर्माण

विकास कार्यों में देरी (CM Sai Action) को…

Share Trading Fraud
Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा

खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?