CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Shivnath River Accident
Shivnath River Accident

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  :  शिवनाथ नदी हादसा (Shivnath River Accident) में दुर्ग जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी/पीपरछेड़ी स्थित शिवनाथ नदी में नहाने गए दो बालक तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने एक बालक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

Contents
    • SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
    • रेहान खान का शव बरामद
  • दूसरे बालक की तलाश जारी Shivnath River Accident 
    • रेस्क्यू टीम में ये जवान रहे शामिल Shivnath River Accident

Shivnath River Accident
Shivnath River Accident

जन्मदिन मनाने पहुंचे थे आठ दोस्त 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को आठ दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए शिवनाथ नदी पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बालक नदी में नहाने लगे। नहाते समय अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और दो बालक पानी में बह गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें : BJYM Membership Campaign : बस्तर से शुरू होगा भाजयुमो का सदस्यता अभियान

SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम के जवानों ने गहरे पानी में डीप डाइविंग कर दोनों बालकों की तलाश की। काफी प्रयास के बाद टीम ने एक बालक का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें :  Rahul Gandhi On Paper Leak : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- प्रधानमंत्री युवाओं से मांगें माफी

रेहान खान का शव बरामद

बरामद मृतक की पहचान 14 वर्षीय रेहान खान के रूप में हुई है। वह बॉम्बे आवास उरला निवासी नदीम खान का पुत्र था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें : कार्यक्रम में गीत गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से हुई मौत

दूसरे बालक की तलाश जारी Shivnath River Accident 

एसडीआरएफ की टीम दूसरे बालक की तलाश में लगातार जुटी हुई है। नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

अधिकारियों के अनुसार, तलाश अभियान लगातार जारी रखा गया है। टीम हर संभव प्रयास कर दूसरे बालक का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें :  NEET Protest : NEET मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 28 जुलाई को रायपुर आएंगे सचिन

रेस्क्यू टीम में ये जवान रहे शामिल Shivnath River Accident

जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू अभियान में टीम प्रभारी धनीराम यादव के नेतृत्व में जवान भूपेंद्र सिंह, चंद्रप्रताप, राजकुमार यादव, दिलीप, सूरज, राजू महानंद, महेश, रमेश, राजेश नेताम, कुंजेश, दिनेश, शारदा और भानुप्रताप शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  Durg Railway Accident : कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी ले गई जान

रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, मची भगदड़, देखें वायरल वीडियो…
सुहागरात से पहले उजड़ा संसार, गाजे-बाजे से आई दुल्हन, दूल्हे की हाईटेंशन तार पर मिली लाश!
साली की दूसरे समाज में शादी से नाराज़ जीजा ने पत्नी की कर दी पिटाई, मामला भिलाई की बीएसपी टाउनशिप का
गाजा में हाहाकार, रमजान में अबतक का सबसे बड़ा हमला, इजरायली एयरस्ट्राइक में 413 लोगों की मौत
🛑 Dibrugarh express Train Accident : तस्वीरों में देखें चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई कोच हुए डिरेल, चार मौत, कई यात्री घायल, CM योगी ने जताया दुःख, हेल्पलाइन नंबर जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SAIL Recruitment 2026
SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ITI, डिप्लोमा…

Shivnath River Accident
Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  :  शिवनाथ नदी हादसा…

BJYM Membership Campaign
BJYM Membership Campaign : बस्तर से शुरू होगा भाजयुमो का सदस्यता अभियान

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : भारतीय जनता युवा…

Rahul Gandhi On Paper Leak
Rahul Gandhi On Paper Leak : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- प्रधानमंत्री युवाओं से मांगें माफी

पेपर लीक (Rahul Gandhi On Paper Leak) मामले…

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?