CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Railway Accident : कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी ले गई जान

Durg Railway Accident : कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी ले गई जान

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Durg Railway Accident
Durg Railway Accident

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन (Durg Railway Accident) पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश एक यात्री के लिए जानलेवा साबित हुई।

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) का संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर गिर पड़े।

हादसे में उनका दायां पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : Korba Youth Found Dead : किराए के कमरे में युवक मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी

लोकल ट्रेन छोड़ सुपरफास्ट पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे संदीप कुमार सिन्हा रोज की तरह रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

उनके पास रेलवे का मासिक पास था और वे नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करते थे। उस समय दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी, जबकि पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रवाना हो रही थी।

यह भी पढ़ें : Raipur Flyover Accident : बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, जांच शुरू

बताया जा रहा है कि उन्होंने लोकल ट्रेन छोड़कर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जाने का निर्णय लिया। जैसे ही वे दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने लगे, उनके हाथ में मौजूद लैपटॉप बैग फिसल गया।

बैग कलाई तक खिसकने से उनका संतुलन बिगड़ गया और गेट की रॉड पर पकड़ कमजोर पड़ गई। अगले ही पल उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच ट्रैक पर जा गिरे।

यह भी पढ़ें : Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

दायां पैर कटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

वहीं हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। मौके पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने उन्हें तत्काल ट्रैक से बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : Balod Agriculture Department Raid : अवैध कृषि सामग्री पर कृषि विभाग का शिकंजा

मृतक की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों से हुई। वे ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें : Raipur Visakhapatnam Expressway : उद्घाटन से पहले दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर घिरी NHAI

दो दिन बाद वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज Durg Railway Accident 

घटना के दो दिन बाद हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में संदीप कुमार सिन्हा को चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है।

फुटेज सामने आने के बाद एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा सलाह और यात्रियों की सतर्कता पर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : POCSO Accused Arrested : पहाड़ पर पत्थर के नीचे छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रेलवे की अपील- चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती न करें

रेलवे लगातार यात्रियों से अपील करता है कि किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी कई बार पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

प्रारंभिक जांच में रेल पुलिस ने भी माना है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : PM Shri School Kondagaon : शिक्षकों की कमी पर बवाल, पालकों ने स्कूल में लगाया ताला

राशन दुकान सील: संघ अध्यक्ष पर चावल के बदले कैश देने का आरोप…
Amit Shah Bastar Visit : दौरे से पहले सख्त पहरा, भीतर सुलगते सवाल, बस्तर आज सुरक्षा से विकास तक के मोड़ पर
🛑 क्या भिलाई के हास्पिटल में अब दवा नहीं “दर्द” मिल रहा….❓Ex आर्मी मैन का आरोप 🛑 कहा – “जब विश्वास ही नहीं रहा तो Free में भी महंगा है इसलिए बिलासपुर में कराया दोबारा आपरेशन 🟢 हास्पीटल ने कहा – “ऑपरेशन बाद दोबारा आया ही नहीं”
Adivasi Day : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- आदिवासी समाज का अपमान
OMG….बड़ी खबर : आज जब Pakistan में पहुंचा भारतीय सेना का ड्रोन, मच गया हड़कंप, हॉटलाइन से संदेश भेज UAV वापस लौटाने कहा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच
Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 हजार रुपए…

Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले
Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के 15 कार्यपालन…

Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!
Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में जनहानि (Wildlife…

Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू
Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में 52 हाथियों…

Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज
Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज

बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra Pihu Das Controversy) की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?