CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
Dantewada Murder Case
Dantewada Murder Case

सीजी भास्कर, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति ने अफेयर के शक के चलते दूसरी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पति ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर धड़ से अलग कर दिया। शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया था। (Dantewada Murder Case)

Contents
  • जानिए क्या है पूरा मामला : Dantewada Murder Case
  • 17 जुलाई को हुआ विवाद, फिर हत्या : Dantewada Murder Case
  • पहली पत्नी से थे 4 बच्चे, दूसरी शादी के बाद बना हत्यारा
  • पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था पति : Dantewada Murder Case

महिला का शव करीब 6 दिनों तक घर के पीछे ही पड़ा रहा। जब शव सड़ने लगा, उसमें कीड़े पड़ गए और पूरे इलाके में बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपी को गांव से ही हिरासत में लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है।

यह भी पढ़ें : Murder Case: अफेयर के शक में पति ने पत्नी की ली जान, खुद की नस काटी

 

जानिए क्या है पूरा मामला : Dantewada Murder Case

जानकारी के मुताबिक, महिला झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ (36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे।

आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस की माने तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

यह भी पढ़ें : Dowry Death : दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की मौत मामले में बड़ा एक्शन, फरार दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में

Dantewada Murder Case
Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

 

17 जुलाई को हुआ विवाद, फिर हत्या : Dantewada Murder Case

17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपी शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

जब लाश सड़ गई थी, कीड़े पड़े और बदबू आने लगी तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर के पीछे महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि पति वारदात के बाद से फरार था। उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सबसे पहले शक पति पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह गांव से गायब था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और अब उसे हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Sakti Woman Murder : दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

 

पहली पत्नी से थे 4 बच्चे, दूसरी शादी के बाद बना हत्यारा

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण कुंजाम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने झुमकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। वारदात के वक्त बच्चे घर में नहीं थे। वहीं, महिला के परिजनों ने भी पुलिस से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें : Husband Attempts to Burn Wife Alive : चरित्र संदेह में वारदात, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 

पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था पति : Dantewada Murder Case

पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वहीं ASP आरके बर्मन ने बातचीत में कहा कि, पति ने ही पत्नी की हत्या की है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

 

यह भी पढ़ें : GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार

 

ख़बरें और भी हैं : Raigarh Husband Wife Murder Case: जलती लकड़ी से वार, पत्नी की मौत, कोर्ट का बड़ा फैसला

Raipur February Heat Surge: फरवरी में रायपुर की गर्मी ने बदला मौसम का मिज़ाज, पारा 33 के करीब
Essay Competition :  सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बच्चों ने दिखाई ऐसी प्रतिभा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया
पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा Update, इस दिन से लग सकती है आचार संहिता, अब गांव सरकार की बारी CG Panchayat Chunav 2025
युवक ने चुराई 12 बाइकें, 3 सहयोगी भी पकड़ाए:सूरजपुर में बाइक चोर पकड़ाया तो खुले 12 मामले; सभी चोरी की गाड़ियां जब्त
Raipur Tax Action: टैक्स बकाया पर निगम की सख्ती, होलीक्रॉस के दो स्कूल सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Murder Case
Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Dantewada Murder Case :पुलिस सूत्रों की माने तो…

Balod Agriculture Department Raid
Balod Agriculture Department Raid : अवैध कृषि सामग्री पर कृषि विभाग का शिकंजा

Balod Agriculture Department Raid : निरीक्षण के दौरान…

Raipur Visakhapatnam Expressway
Raipur Visakhapatnam Expressway : उद्घाटन से पहले दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर घिरी NHAI

Raipur Visakhapatnam Expressway :परियोजना की एक प्रमुख विशेषता…

PM Shri School Kondagaon
PM Shri School Kondagaon : शिक्षकों की कमी पर बवाल, पालकों ने स्कूल में लगाया ताला

PM Shri School Kondagaon :दर्शन कर रहे पालकों…

POCSO Accused Arrested
POCSO Accused Arrested : पहाड़ पर पत्थर के नीचे छिपा था दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

POCSO Accused Arrested :गिरफ्तारी के बाद आरोपी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?