CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Murder Case : महिला की हत्या का खुलासा, लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह, 2 गिरफ्तार

Durg Murder Case : महिला की हत्या का खुलासा, लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह, 2 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Durg Murder Case
Durg Murder Case

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या के मामले (Durg Murder Case) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिला को रुपयों का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर गला घोंटकर एवं पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

Contents
  • विरोध करने पर हत्या करने का आरोप Durg Murder Case 
    • वारदात के बाद भाग गए थे आरोपी Durg Murder Case 

यह भी पढ़ें : Police transfer list : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

सीसीटीवी और साक्ष्यों से सुलझा अंधा कत्ल

पुलगांव पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस अंधे कत्ल (Blind Murder Case) की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में हर्ष यादव (19 वर्ष), निवासी ग्राम पीसेगांव थाना पुलगांव और नितेश ठाकुर (20 वर्ष), निवासी चंदखुरी थाना पुलगांव दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भारी बोल्डर पत्थर, खून से सने कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें : Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

नाला फ्लाईओवर के पास मिला था महिला का शव

पुलिस के अनुसार पुलगांव नाला फ्लाईओवर के पास झाड़ियों में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की पहचान की गई।

यह भी पढ़ें : Gaurav Path Road Takhatpur : गौरव पथ की बदहाल सड़क पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

रुपयों का लालच देकर ले गए थे सुनसान जगह

पुलिसपूछताछ में सामने आया कि 16 जुलाई को आरोपी हर्ष यादव और नितेश ठाकुर बाइक से घूमते हुए शराब पी रहे थे। इसी दौरान तहसील कार्यालय दुर्ग के पास उन्हें महिला मिली। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महिला को रुपयों का लालच दिया और ई-रिक्शा में बैठाकर पुलगांव नाला स्थित पुराने पुल के पास सुनसान झाड़ियों में ले गए। वहां दोनों ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें :  CMO Crisis : तीन निकाय, एक CMO, पूर्णकालिक अधिकारी की मांग तेज

विरोध करने पर हत्या करने का आरोप Durg Murder Case 

पुलिस के अनुसार महिला ने आरोपियों का विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपियों ने डर के कारण महिला की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हर्ष यादव ने गमछे से महिला का गला दबाया, जबकि दोनों आरोपियों ने पास पड़े भारी बोल्डर पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :  CMO Crisis : तीन निकाय, एक CMO, पूर्णकालिक अधिकारी की मांग तेज

वारदात के बाद भाग गए थे आरोपी Durg Murder Case 

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद दोनों आरोपी पैदल पुलगांव चौक पहुंचे और वहां से लिफ्ट लेकर चंदखुरी चले गए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने खून से सने कपड़े छिपा दिए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  Illegal Liquor Case :  अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4  गिरफ्तार

गुमशुदगी के बाद हुई थी शव की पहचान

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को महिला मजदूरी के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 जुलाई को पुलगांव नाला के पास झाड़ियों में महिला का शव मिला था। बाद में मर्च्यूरी में परिजनों ने मृतका की पहचान भगवंतीन साहू के रूप में की। पुलिस ने संदेही हर्ष और नितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Sister Suicide Attempt: भाई की शर्मनाक हरकत से बहन ने उठाया खौफनाक कदम
Harvester Union’s big decision in Kanker: बाहरी मशीनों पर रोक
डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों का रूट फिक्स, सुरक्षित आवागमन के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनाया गया कोरिडोर, पुलिस सहायता हेतु हेल्प लाईन नंबर जारी
बड़ी खबर: Amit Jogi Life Imprisonment 2026 : जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?