CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Gold Fraud Durg : नकली सोना असली बताकर की ठगी, पांच आरोपियों पर मामला दर्ज

Fake Gold Fraud Durg : नकली सोना असली बताकर की ठगी, पांच आरोपियों पर मामला दर्ज

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share
Raipur Gold Scam
Raipur Gold Scam

सीजी भास्कर, 10 जून :  दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में नकली सोना (Fake Gold Fraud Durg ) को असली बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक वाहन चालक को कम कीमत में असली सोना बेचने का झांसा देकर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब खरीदी गई धातु की जांच कराई गई तो वह नकली निकली। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • असली सोना बताकर बेची नकली सिल्ली
  • जांच में खुला फर्जीवाड़े का राज
  • पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जितेंद्र साहू (38 वर्ष) निवासी बजरंग चौक, बोरसी बस्ती, दुर्ग चार पहिया वाहन चलाने का कार्य करता है। उसने उतई थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 2 जून 2026 को उसके परिचित दिनेश टंडन ने अपने साथियों भानुप्रताप (भानुराम) डहरिया, रामस्वरूप रौतेल, गणेश राम गंधर्व और पन्नालाल कुर्रे के साथ ग्राम गाड़ाडीह स्थित एक होटल के पास मुलाकात की।

असली सोना बताकर बेची नकली सिल्ली

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने खुद को बड़ी मात्रा में सोना (Fake Gold Fraud Durg ) रखने वाला बताते हुए प्रार्थी को विश्वास में लिया। उन्होंने सोने जैसी दिखने वाली एक धातु की सिल्ली को असली सोना बताकर मात्र 10 हजार रुपये में बेच दिया। आरोपियों ने यह भी दावा किया कि भविष्य में और अधिक मात्रा में सस्ते दाम पर सोना उपलब्ध कराया जाएगा। लालच और भरोसे में आकर प्रार्थी ने आरोपियों को 10 हजार रुपये दे दिए और कथित सोने की सिल्ली खरीद ली।

जांच में खुला फर्जीवाड़े का राज

कुछ समय बाद जब जितेंद्र साहू ने उक्त धातु की जांच कराई तो वह पूरी तरह नकली निकली। आरोपियों द्वारा दिखाए गए दस्तावेज और कथित जांच रिपोर्ट भी संदिग्ध एवं फर्जी प्रतीत हुए। इसके बाद प्रार्थी को एहसास हुआ कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।

पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शिकायत के आधार पर उतई पुलिस ने आरोपी दिनेश टंडन, भानुप्रताप डहरिया, रामस्वरूप रौतेल, गणेश राम गंधर्व और पन्नालाल कुर्रे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने सामूहिक रूप से नकली धातु को असली सोना बताकर धोखाधड़ी की है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

CISF Jawan Suicide : दुर्ग में CISF जवान ने की आत्महत्या, किडनी की बीमारी से था परेशान, कैंप परिसर में फंदे पर मिला शव
Theft Case : 250 सीसीटीवी और 2000 मोबाइल नंबर खंगालकर पकड़े गए शातिर चोर, 84 हजार का चोरी का सामान बरामद
भिलाई मैरीज पैलेस में रात 3 बजे खाना खा रहे मेहमानों ने केटरर्स और स्टाफ से की मारपीट, लोगों पर कुर्सियां पटकीं, कड़क रोटी को लेकर हुआ विवाद, जुर्म दर्ज
काला चश्मा और जींस-टॉप में लग्जरी कार से उतरी, मंदिर से चांदी की मूर्ति चुरा ले गई फिजियोथैरेपिस्ट, सीसीटीवी खंगाल पुलिस पहुंची महिला के घर, लक्ष्मीजी की मूर्ति बरामद
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान हमला केस..CG से संदिग्ध आकाश हिरासत में, दुर्ग आरपीएफ ने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से पकड़ा, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CBI Bank Fraud Case : फर्जी स्टॉक के सहारे 25 करोड़ का लोन, बैंक फ्रॉड में CBI ने दर्ज की FIR

CBI Bank Fraud Case : मामले में बैंक…

PM Awas Yojana Chhattisgarh
PM Awas Yojana Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, तेजी से पूरे हो रहे गरीबों के पक्के मकान

PM Awas Yojana Chhattisgarh : सरकार के मुताबिक,…

Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg : प्रदीप मिश्रा ने Gen-Z को दिलाई संस्कारों की शपथ, बोले- माता-पिता बच्चों को गाड़ी नहीं, संस्कार दें

Pradeep Mishra Katha Durg :प्रदीप मिश्रा ने माता-पिता…

School Lockdown Protest 
School Lockdown Protest : स्कूल में तालाबंदी के बाद सड़क पर उतरे छात्र, सड़क पर चक्काजाम

School Lockdown Protest : प्रशासन के सामने छात्रों…

Durg Loan Fraud
Durg Loan Fraud : मुद्रा लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी, महिलाओं के नाम पर लोन लेकर आरोपी ने हड़पे पैसे

Durg Loan Fraud :पुलिस ने आरोपी के कब्जे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?