CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Batra Dam Boat Capsize Surajpur : 13 घंटे बाद मिला एक ग्रामीण का शव, 2 की तलाश जारी

Batra Dam Boat Capsize Surajpur : 13 घंटे बाद मिला एक ग्रामीण का शव, 2 की तलाश जारी

By Newsdesk Admin
23/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित बतरा डैम में डूबे 3 ग्रामीणों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। बाकी 2 की तलाश जारी है। सोमवार रात 2 बजे 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट गई थी। (Batra Dam Boat Capsize Surajpur)

Contents
  • 1 का शव मिला, 2 लापता : Batra Dam Boat Capsize Surajpur
  • डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध
  • लापता ग्रामीण में शामिल
  • तैर कर बाहर निकलने वाले 6 लोग : Batra Dam Boat Capsize Surajpur

इनमें 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जबकि 3 लापता थे। 13 घंटे बाद 1 का शव मिला है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ना बैन किया गया था, बावजूद इसके सभी लोग चोरी-छिपे रात में जाल बिछाकर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ।

सभी ग्राम राईं, भैयाथान और उचडिह के रहने वाले हैं। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची DDRF (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

1 का शव मिला, 2 लापता : Batra Dam Boat Capsize Surajpur

जानकारी के मुताबिक, घटना रात 2 बजे की है। एक नाव पर सवार होकर 9 ग्रामीण मछली पकड़ने निकले थे। अचानक बैलेंस बिगड़ने से नाव पलट गई, जिसके बाद 6 लोग तैरकर बाहर आ गए थे।

3 ग्रामीण बाहर नहीं निकल सके और पानी में बह गए। अगले दिन सुबह रेस्क्यू के दौरान 1 का शव बरामद किया गया है। अन्य 2 ग्रामीणों की तलाश की जा रही है।

घटना की सूचना रात में ही रिश्तेदारों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना पर करंजी पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान जारी है।

डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण रात में चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे।

लापता ग्रामीण में शामिल

  1. समय लाल, निवासी ग्राम राई
  2. जगलाल,निवासी ग्राम उचडिह
  3. कंवल साय, निवासी भैयाथान

तैर कर बाहर निकलने वाले 6 लोग : Batra Dam Boat Capsize Surajpur

  1. लालजी
  2. विजय प्रसाद
  3. वेद कुमार
  4. कामेश्वर
  5. होल्डर
  6. राजकुमार
Nakti village bulldozer action : कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुनर्वास और मुआवजे की उठी मांग
Naxal Terror Bastar : शाह की डेडलाइन से पहले ही खत्म हुआ ‘लाल आतंक’, 218 माओवादियों ने डाले हथियार, संविधान की किताब और गुलाब से हुआ स्वागत
मंगनी लाल बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, जातिगत समीकरण साधने की तैयारी
Railway Facilities Demand : ट्रेन सुविधाओं को लेकर रेलयात्री संघ सक्रिय, 17 जनवरी को भिलाई में अहम बैठक
Illegal Land Encroachment : रानी अवंती बाई सरोवर पर भू माफियाओं का काला साया, विधायक रिकेश सेन ने CM को लिखा पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?