CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Murder Case : गड्ढे में मिले एक ही परिवार के 4 शव, ऊपर से डाला पैरा, मुआवजा विवाद से जुड़ रहा हत्या का मामला

Raigarh Murder Case : गड्ढे में मिले एक ही परिवार के 4 शव, ऊपर से डाला पैरा, मुआवजा विवाद से जुड़ रहा हत्या का मामला

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share

सीजी भआस्कर, 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खौफनाक वारदात (Raigarh Murder Case) सामने आई है। खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला गांव में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर शव को घर के पीछे गड्ढे में दफना दिया गया। मृतकों की पहचान बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सहोद्रा उरांव और दो बच्चों के रूप में हुई है।

कुल्हाड़ी से की गई हत्या

जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने पहले पति-पत्नी और दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद शवों को घर के पीछे बाड़ी में करीब 2 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर से पैरा डाल दिया। गड्ढे से उठ रही बदबू के बाद पड़ोसियों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

मुआवजा और संपत्ति विवाद से जुड़ सकता है मामला

पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधराम उरांव मूल रूप से चांटीगुड़ा (घरघोड़ा) का रहने वाला था। वह पत्नी और बच्चों के साथ मजदूरी करने ठुसेकेला गांव में रह रहा था। पैतृक गांव में उसकी जमीन है, जिसमें से कुछ हिस्सा औद्योगिक प्लांट में चला गया था। मुआवजे की पहली किस्त मिल चुकी थी, जबकि बाकी रकम आना बाकी था। पुलिस को शक है कि इन्हीं पैसों और संपत्ति विवाद को लेकर परिवार की हत्या की गई हो सकती है।

पुलिस जांच तेज, IG पहुंचे गांव

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम ने पड़ोसियों और संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेसिंक और डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गांव में दहशत का माहौल

चारों शव एक ही गड्ढे से मिलने के बाद गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ऐसा खौफनाक मंजर पहली बार देखा है। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

“जान पर खेल कुख्यात अपराधी को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र” – विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
Atal Bihari Vajpayee University MoU : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि: 57 एमओयू और 5 शोधपीठ स्थापित, 100 करोड़ के विकास कार्य जारी
MorDhwaj Arang Mahotsav : भव्य समापन के साथ इतिहास रचा, मुख्यमंत्री ने विकास से जुड़ी अहम घोषणाएं कीं
भिलाई के स्पा सेंटर्स में चल रहा था सेक्स रैकेट:8 जगह छापा, कई अनैतिक चीजें मिली
कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, PCC बैठक में भिड़े 2 अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?