सीजी भास्कर, 13 नवम्बर । लोक आस्था के महापर्व छठ पर बिहार की जीविका दीदियां अपने पारंपरिक हुनर से अच्छी कमाई कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं बांस के सूप, दउरा, टोकरी और पंखे बनाने के साथ पारंपरिक अलता भी तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की मांग बढ़ने से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल रहा है। (Women Chhath Festival Earnings)
यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2026 : कल नहाय-खाय से शुरू होगा छठ पर्व, देखें 4 दिन का पूरा कैलेंडर और पूजन विधि

पारंपरिक उत्पाद बनाकर महिलाएं कर रही हैं अच्छी कमाई
बिहार के मुंगेर, रोहतास, बक्सर और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में महिलाएं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री तैयार कर रही हैं। ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के मुताबिक, जीविका दीदियों का हुनर छठ की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है।
मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के करैली गांव की गेंदीया देवी बांस के सूप और दउरा बनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति (Women Chhath Festival Earnings) मजबूत कर रही हैं। वह अपने पति के सहयोग से ये उत्पाद तैयार करती हैं, जिनकी बिक्री स्थानीय बाजारों और आसपास के गांवों में हो रही है।
वहीं, रोहतास जिले में आत्मबल संकुल संघ से जुड़ी 9 से 10 महिलाएं मिलकर बांस की टोकरी, सूप, दउरा और पंखे बना रही हैं। इससे प्रत्येक महिला को एक सीजन में करीब 20 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। वहीं, कुछ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इस सीजन में व्यक्तिगत रूप से 35 हजार रुपये तक कमा रही हैं।
जीविका के जरिए महिलाओं को उत्पादन और विपणन के अवसर
बक्सर, पूर्वी चंपारण और नालंदा समेत अन्य जिलों में भी जीविका दीदियां छठ पर्व की मांग के अनुसार पारंपरिक सामग्री तैयार कर रही हैं। जीविका के माध्यम से महिलाओं को उत्पादन के साथ विपणन और बाजार से जुड़ने के अवसर भी मिल रहे हैं।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका दीदियां अपने हुनर और मेहनत से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। इससे न केवल महिलाओं की आमदनी बढ़ रही है, बल्कि पारंपरिक कला और ग्रामीण रोजगार (Women Chhath Festival Earnings) को भी बढ़ावा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें : Delhi–Patna Vande Bharat Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर चलेंगी 4 वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें पूरा शेड्यूल
ख़बरें और भी हैं : वैशाली नगर विधानसभा के अनेक तालाब में पहुंचे विधायक रिकेश, दी छठ पर्व की बधाई, कल अलसुबह व्रतधारियों से मुलाकात कर ग्रहण करेंगे प्रसाद



