सीजी भास्कर, 25 जुलाई। कोरबा के टीपी नगर स्थित एक किराए के कमरे में 24 वर्षीय रोहन उर्फ अमन श्रीवास का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक बरपाली का रहने वाला था। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (Korba Youth Found Dead)
पुलिस के अनुसार, रोहन टीपी नगर में किराए के कमरे में अकेला रहता था। वह Trendz Studio Salon में काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक बहन भी है।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रोहन की अपने पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे उसने दोबारा पिता को फोन किया। इस दौरान वह रो रहा था और उसने पिता से कहा कि मां उससे नाराज हैं। कुछ देर बात करने के बाद उसने फोन काट दिया।
यह भी पढ़ें : Raipur Suicide Case : युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप

सुबह कमरे में मिला शव : Korba Youth Found Dead
शुक्रवार सुबह परिजनों ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। अनहोनी की आशंका पर परिवार के लोग उसके किराए के कमरे पहुंचे। वहां रोहन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
यह भी पढ़ें : Jagdalpur Suicide Case : 19 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Korba suspicious death : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक
आत्महत्या की वजह की जांच जारी : Korba Youth Found Dead
सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Balrampur Missing Youth : युवक का शव नदी में मिला, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
ख़बरें और भी हैं : Picnic tragedy Bilaspur : पिकनिक बना मातम, डैम में डूबने से युवक की मौत


