सीजी भास्कर, 31 जुलाई। बेमेतरा, साजा विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से सरकारी स्कूलों के लिए कंप्यूटर खरीदी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि बाजार मूल्य से कहीं अधिक कीमत पर कंप्यूटर सेट खरीदे गए और कई स्कूलों में बिना मांग के उनकी आपूर्ति कर दी गई। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। (MLA Fund Controversy)
विधायक निधि से 40 स्कूलों को दिए गए कंप्यूटर सेट : MLA Fund Controversy
शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024-25 और 2025-26 में विधायक निधि से 40 सरकारी स्कूलों को कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराए गए। प्रत्येक सेट में तीन कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड और यूपीएस शामिल था, जिसके लिए करीब 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
यह भी पढ़ें : RTE Reimbursement Scam Durg 2026: निजी स्कूलों को अतिरिक्त भुगतान की जांच में सुस्ती, रिपोर्ट पर टिकी नजर

बिना मांग आपूर्ति के आरोप
आरोप है कि बाजार में इसी तरह के सेट की कीमत लगभग 60 से 65 हजार रुपये है। वहीं कई स्कूलों के प्राचार्यों का कहना है कि उन्होंने कंप्यूटर की मांग नहीं की थी और अधिकांश स्कूलों में कंप्यूटर लैब या सुरक्षित व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है, जिससे उपकरण उपयोग के बजाय रखे रह गए हैं।
यह भी पढ़ें : Principal Suspended : प्रभारी प्राचार्य का काला कारनामा, डकार गए 5.44 लाख, सस्पेंड
कलेक्टर ने जांच समिति गठित कर मांगी रिपोर्ट : MLA Fund Controversy
मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने डिप्टी कलेक्टर कृष्ण कुमार साहू की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति में जिला कोषालय अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरें और भी हैं :Raipur DEO Fire Incident: डीईओ कार्यालय में आगजनी के बाद DPI ने बैठाई जांच, 5 दिन में रिपोर्ट



