CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई निगम से स्थानांतरित अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा और सहायक अभियंता आलोक पसीने का कार्यकाल जांच के दायरे में…❓वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने लिखा CM विष्णुदेव को पत्र

भिलाई निगम से स्थानांतरित अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा और सहायक अभियंता आलोक पसीने का कार्यकाल जांच के दायरे में…❓वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने लिखा CM विष्णुदेव को पत्र

By Newsdesk Admin
20/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। भिलाई निगम में लंबे समय से पदस्थ अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा का स्थानांतरण बिलासपुर और सहायक अभियंता आलोक पसीने का धमतरी होने के बाद निगम गलियारे में इनकी जमकर चर्चा इसलिए हो रही है कि केंद्र सरकार के अमृत मिशन का जो कार्य इनकी देखरेख में हुआ था उसमें अनेक शिकायतें कांग्रेस शासनकाल में हुईं मगर फिर भी ये दोनों अधिकारी लगातार भिलाई निगम में जमे रहे।

खबर यह भी मिली है कि दोनों ही अधिकारी जहां इन दिनों अपने स्थानांतरण आदेश में संशोधन करवाने नेताओं और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं वहीं वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख दोनों के भिलाई निगम में कार्यकाल की जांच करवाने की मांग कर दी है।

श्री सेन ने इसके पीछे बड़ी वजह बताते हुए कहा कि दोनों अभियंताओं की गतिविधियां वर्तमान राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के विरूद्ध ही रही हैं, पूर्व में केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को लेकर दोनों ही अधिकारी मनमाने ढंग से आदेश के विरूद्ध ही कार्य करते रहे हैं, जिनकी जांच बहुत जरूरी है।

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई में पदस्थ संजय शर्मा (अधीक्षण अभियंता) का स्थानांतरण नगर पालिक निगम बिलासपुर व आलोक पसीने (सहायक अभियंता) का स्थानांतरण नगर पालिक निगम धमतरी में राज्य शासन द्वारा किया गया है। उक्त दोनों अभियंताओं की गतिविधियां वर्तमान राज्य सरकार व भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के विरूद्ध रही हैं। विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिख संजय शर्मा अधीक्षण अभियंता और आलोक पसीने सहायक अभियंता के स्थानांतरण आदेश में किसी भी प्रकार का संशोधन न करने व उक्त अभियंताओं के कार्यकाल में किये गये कार्यों के जांच की भी मांग की है।

Breaking News : इस राज्य में 200 यूनिट तक की बिजली हुई मुफ्त 🛑 फिर भी लगेगा बड़ा झटका मगर क्यों जानिए वजह….❓
CBSE update : नवंबर में ही होंगे 10th-12th के प्रेक्टिकल एग्जाम, सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी हुई अधिसूचना
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत:राजनांदगांव में गंभीर चोट के कारण तोड़ा दम; श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष का भतीजा था
15 साल की किशोरी को भगाने के मामले पर थाना में हंगामा, भाजपा नेता से अभद्रता की खबर मिलते ही MLA खुद पहुंचे और पुलिस अफसर से बात कर मामला कराया शांत
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल दी दबिश, 5 युवतियां, होटल मैनेजर सहित 5 युवक लाए गए थाना, आपत्तिजनक सामग्री जब्त, युवतियों ने कहा – “हम बालिग हैं अपनी मर्जी से आए हैं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

41वें चक्रधर समारोह की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान में 10 दिनों तक सजेगा संस्कृति का महाकुंभ

रायगढ़ में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह…

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?